अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, जांच जारी

© Photo : X/HinduAmerican
सब्सक्राइब करें
अमेरिका के ओहायो राज्य में श्री स्वामीनारायण वड़ताल धाम हिंदू मंदिर पर हमला हुआ है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने एक्स पर बताया कि रिचमंड हाइट्स स्थित मंदिर पर ईंटें फेंकी गईं, जिससे उसे काफी नुकसान पहुंचा।
संगठन ने बताया कि हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। अधिकारी निगरानी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं।
फाउंडेशन ने हमले को संभावित घृणा अपराध बताते हुए कहा, "यह घटना ऐसे समय हुई है जब हिंदू अमेरिकी समुदाय के खिलाफ अभूतपूर्व नफरत और कटु बयानबाजी देखने को मिल रही है।"
HAF ने हमलावरों को पकड़ने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की।
संगठन ने नेताओं और सरकारी एजेंसियों से भारतीय तथा हिंदू अमेरिकी समुदायों के खिलाफ नफरत भरी बयानबाजी की खुलकर निंदा करने को भी कहा। उसने एक अन्य पोस्ट में बताया कि हमला ओहायो में घोषित 'हिंदू विरासत माह' के पहले दिन हुआ।
⚠️Hindu temple attacked in Ohio today| At 1:30 PM today, the Shree Swaminarayan Vadtal Dham Hindu Mandir in Richmond Heights, Ohio was attacked by perpetrator(s) who threw bricks at the temple causing significant damage.
— Hindu American Foundation (@HinduAmerican) October 3, 2026
Surveillance video is available and being reviewed by… pic.twitter.com/yruWaC7TnR