विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

दक्षिण अफ्रीका को G20 शिखर सम्मेलन से बाहर रखने की अमेरिकी कोशिश गैरकानूनी: रूस

© AP Photo / Alex BrandonA sign for the G20 to be hosted in Miami in 2026 is displayed as President Donald Trump speaks in the Oval Office of the White House, Friday, Sept. 5, 2025, in Washington.
A sign for the G20 to be hosted in Miami in 2026 is displayed as President Donald Trump speaks in the Oval Office of the White House, Friday, Sept. 5, 2025, in Washington. - Sputnik भारत, 1920, 03.10.2026
सब्सक्राइब करें
दक्षिण अफ्रीका को G20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित न करने की अमेरिकी कोशिश को रूस ने पूरी तरह गैरकानूनी बताया है। G20 में रूस के शेरपा डेनिस अगाफोनोव ने वॉशिंगटन में रूसी पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कोई भी देश अकेले ऐसा फैसला नहीं ले सकता।
अगाफोनोव ने कहा, "हम इस फैसले को पूरी तरह गैरकानूनी मानते हैं और दक्षिण अफ्रीका की जल्द से जल्द वापसी पर जोर देते हैं।"
उन्होंने बताया कि वॉशिंगटन में 1-2 अक्टूबर को हुई G20 शेरपाओं की तीसरी बैठक में भी उन्होंने यह मुद्दा उठाया।
अगाफोनोव ने कहा, "G20 एक ऐसा मंच है जिस पर सभी सदस्य देशों का समान अधिकार है और कोई भी देश एकतरफा ऐसा निर्णय नहीं ले सकता।"
रूसी शेरपा ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर BRICS देशों के बीच सहमति है और वे दक्षिण अफ्रीका को बाहर रखने का फैसला स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।
Moscow - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2026
रूस की खबरें
ऑनलाइन वित्तीय ठगी रोकने के लिए रूस ने G20 को दिया नया प्रस्ताव
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала