डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

रूस ने बनाया अंतरिक्ष की वैश्विक निगरानी का तंत्र, मिसाइल खतरों पर भी रखेगा नजर

© AP Photo / Roscosmos Space AgencyIn this image taken from video footage released by the Roscosmos Space Agency, the Soyuz MS-21 space ship, right, approaches the International Space Station, ISS, during docking to the station, Friday, March 18, 2022
In this image taken from video footage released by the Roscosmos Space Agency, the Soyuz MS-21 space ship, right, approaches the International Space Station, ISS, during docking to the station, Friday, March 18, 2022 - Sputnik भारत, 1920, 04.10.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के एयरोस्पेस बलों ने अंतरिक्ष में गतिविधियों की वैश्विक निगरानी और मिसाइल हमले के संभावित दिशाओं पर नजर रखने के लिए एक तंत्र तैयार किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को अंतरिक्ष बल दिवस पर जारी बयान में यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा, "अंतरिक्ष बलों ने विभिन्न उद्देश्यों वाले घरेलू अंतरिक्ष यानों के प्रक्षेपण की तैयारी और नियंत्रण के लिए एक प्रभावी तंत्र स्थापित किया है, जो काम कर रहा है। इसके साथ ही मिसाइल खतरे वाली दिशाओं की कक्षीय और रडार निगरानी तथा अंतरिक्ष की स्थिति पर वैश्विक नजर रखने की व्यवस्था भी बनाई गई है।"
अंतरिक्ष बलों की मुख्य जिम्मेदारियों में मिसाइल हमले की पूर्व चेतावनी देना, अंतरिक्ष निगरानी प्रणालियों को हमेशा तैयार रखना तथा अंतरिक्ष यानों का प्रक्षेपण और उनका नियंत्रण करना भी शामिल हैं।
मंत्रालय ने बताया कि इकाइयों में शामिल हो रहे नए हथियारों और सैन्य उपकरणों के इस्तेमाल में दक्षता हासिल करना भी अहम है। सैन्य और दोहरे उपयोग वाले अंतरिक्ष यानों के साथ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण तय कार्यक्रम के अनुसार करना भी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
रूस में हर साल 4 अक्टूबर को अंतरिक्ष बल दिवस मनाया जाता है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала