विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपने युद्ध को वैश्विक बचाव मिशन बताया, जल्दी अंत की भविष्यवाणी की

© AP Photo / Evan VucciPresident Donald Trump speaks to House Republican lawmakers during their annual policy retreat, Tuesday, Jan. 6, 2026, in Washington
President Donald Trump speaks to House Republican lawmakers during their annual policy retreat, Tuesday, Jan. 6, 2026, in Washington - Sputnik भारत, 1920, 06.10.2026
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेब्रास्का के ग्रैंड आइलैंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल की सैन्य कार्रवाई का खुलकर बचाव किया। उन्होंने इस सैन्य अभियान को पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया, साथ ही दावा किया कि यह संघर्ष जल्द ही खत्म हो जाएगा।

"चाहे मध्य पूर्व हो या इज़राइल, हम पूरी दुनिया को इतिहास की सबसे भयानक त्रासदियों में से एक से बचा रहे हैं," ट्रंप ने कहा।

ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार न बनाने देने का अपना संकल्प दोहराते हुए ट्रंप ने इस सैन्य अभियान में अपनी जीत का मजबूत दावा किया।

"वैसे आपको बता दूं, हम ईरान की जमकर धुनाई कर रहे हैं। आपको यह बात पता है, है ना? खैर, यह मामला जैसे भी हो, खत्म होने वाला है। यह बहुत जल्द ही खत्म हो जाएगा।"

उन्होंने इस लड़ाई के खत्म होने को अमेरिका में महंगाई कम होने से भी जोड़ा।
"और देखना, आपके लिए चीजें एकदम सस्ती हो जाएंगी," ट्रंप ने कहा।
World Defense Show in Riyadh - Sputnik भारत, 1920, 06.10.2026
विश्व
तुर्किये और पाकिस्तान ने सऊदी अरब में त्वरित सैन्य तैनाती की तैयारी की
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала