https://hindi.sputniknews.in/20261008/afgaan-snchaari-mntraaly-kaa-prtinidhimndl-globl-dijitl-forim-men-desh-kii-uplbdhiyon-ko-prdrishit-12526113.html
अफ़ग़ान संचार मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल ग्लोबल डिजिटल फ़ोरम में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा
अफ़ग़ान संचार मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल ग्लोबल डिजिटल फ़ोरम में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा
Sputnik भारत
अफ़गानिस्तान के संचार मंत्रालय के उप मंत्री हाफ़िज़ ओमारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मास्को के गोर्की पार्क में 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दूसरे 'ग्लोबल डिजिटल फ़ोरम' में देश की उपलब्धियां प्रस्तुत करेगा
2026-10-08T18:12+0530
2026-10-08T18:12+0530
2026-10-08T18:12+0530
artificial intelligence (ai)
साइबर हमला
तकनीकी विकास
व्यापार
द्विपक्षीय व्यापार
रूस
मिखाइल मिशुस्टिन
द्विपक्षीय रिश्ते
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
रूस की खबरें
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0a/08/12526972_0:155:3065:1879_1920x0_80_0_0_b45160b7e8ce1fbb6815a60ec28d2c06.jpg
अफ़ग़ानिस्तान के संचार मंत्रालय का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दूसरे 'ग्लोबल डिजिटल फ़ोरम' में हिस्सा लेने मास्को पहुंच गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह अलोकोज़ई ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संचार और सूचना प्रौद्योगिकी उप-मंत्री हाफ़िज़ मोहम्मद अमीनजान ओमारी और डिजिटल गवर्नेंस के महानिदेशक अब्दुल रहमान साफ़ी कर रहे हैं।अलोकोज़ई के अनुसार, यह प्रतिनिधिमंडल सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए फ़ोरम के दौरान अलग से विभिन्न देशों और विशेष IT संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेगा।पहला 'ग्लोबल डिजिटल फ़ोरम' 5-6 जून, 2025 को रूसी शहर निज़नी नोवगोरोद में आयोजित किया गया था, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों, सरकारी निकायों, व्यापार क्षेत्र और शैक्षणिक व वैज्ञानिक समुदायों के प्रतिनिधि एक साथ आए।अलोकोज़ई ने आगे कहा कि "अफ़ग़ानिस्तान के संचार मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल विदेशी समकक्षों के साथ डिजिटल टेक्नोलॉजी, डिजिटल गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और तकनीकी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करने की योजना बना रहा है।"
https://hindi.sputniknews.in/20261007/riuusii-knpniyaan-afgaanistaan-ke-rielve-auri-bndrigaah-dhaanche--ko-viksit-krine-men-mdd-dengii-12516105.html
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0a/08/12526972_170:0:2899:2047_1920x0_80_0_0_0a4138af762664af6327cb3fdbc4d0a1.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
artificial intelligence (ai), साइबर हमला, तकनीकी विकास , व्यापार, द्विपक्षीय व्यापार, रूस , मिखाइल मिशुस्टिन, द्विपक्षीय रिश्ते, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
artificial intelligence (ai), साइबर हमला, तकनीकी विकास , व्यापार, द्विपक्षीय व्यापार, रूस , मिखाइल मिशुस्टिन, द्विपक्षीय रिश्ते, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
अफ़ग़ान संचार मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल ग्लोबल डिजिटल फ़ोरम में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा
अफ़ग़ानिस्तान के संचार मंत्रालय के उप मंत्री हाफ़िज़ ओमारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मास्को के गोर्की पार्क में 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित दूसरे 'ग्लोबल डिजिटल फ़ोरम' में देश की उपलब्धियां प्रस्तुत करेगा, मंत्रालय की प्रेस सेवा ने बताया।
अफ़ग़ानिस्तान के संचार मंत्रालय का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दूसरे 'ग्लोबल डिजिटल फ़ोरम' में हिस्सा लेने मास्को पहुंच गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह अलोकोज़ई ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संचार और सूचना प्रौद्योगिकी उप-मंत्री हाफ़िज़ मोहम्मद अमीनजान ओमारी और डिजिटल गवर्नेंस के महानिदेशक अब्दुल रहमान साफ़ी कर रहे हैं।
"अफ़ग़ान प्रतिनिधिमंडल टेलीकम्युनिकेशन और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के क्षेत्रों में देश के अनुभव और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा और फ़ोरम में शामिल लोगों को डिजिटल बदलाव की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी देगा," प्रवक्ता ने कहा।
अलोकोज़ई के अनुसार, यह प्रतिनिधिमंडल सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए फ़ोरम के दौरान अलग से विभिन्न देशों और विशेष IT संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेगा।
आयोजकों के अनुसार, इस फ़ोरम में रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन भी शामिल होंगे। वहीं 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिभागी और 1,000 से अधिक विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान 100 से ज़्यादा समझौतों और मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
पहला 'ग्लोबल डिजिटल फ़ोरम' 5-6 जून, 2025 को रूसी शहर निज़नी नोवगोरोद में आयोजित किया गया था, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों, सरकारी निकायों,
व्यापार क्षेत्र और शैक्षणिक व वैज्ञानिक समुदायों के प्रतिनिधि एक साथ आए।
अलोकोज़ई ने आगे कहा कि "अफ़ग़ानिस्तान के संचार मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल विदेशी समकक्षों के साथ डिजिटल टेक्नोलॉजी, डिजिटल गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और
तकनीकी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करने की योजना बना रहा है।"