विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

देशों की संस्कृति और धार्मिक मूल्यों का सम्मान करें AI मॉडल: AICTO प्रमुख

© AP Photo / Ng Han GuanA visitor past by an ad promoting Artificial Intelligence for the upcoming World Artificial Intelligence Conference held in Shanghai, Wednesday, July 5, 2023. (AP Photo/Ng Han Guan)
A visitor past by an ad promoting Artificial Intelligence for the upcoming World Artificial Intelligence Conference held in Shanghai, Wednesday, July 5, 2023. (AP Photo/Ng Han Guan) - Sputnik भारत, 1920, 10.10.2026
सब्सक्राइब करें
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के मॉडल विकसित करते समय अलग-अलग देशों और क्षेत्रों की संस्कृति तथा धार्मिक मान्यताओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। अरब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संगठन (AICTO) के महानिदेशक मोहम्मद बेन अमोर ने मॉस्को में वैश्विक डिजिटल फोरम में यह विचार रखा।
बेन अमोर ने कहा, "AI मॉडल को विभिन्न देशों की सांस्कृतिक और धार्मिक विशेषताओं को ध्यान में रखना चाहिए। कृत्रिम बुद्धिमत्ता की तकनीकों में उस देश के मूल्यों के प्रति सम्मान झलकना जरूरी है।"
उन्होंने बताया कि अरब देशों ने AI तकनीकों के इस्तेमाल को विनियमित करने के लिए अपनी नीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। AI से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर करीब सात संयुक्त अरब समितियां भी गठित की गई हैं।
बेन अमोर ने बताया कि ये समितियां इस बात पर भी विचार कर रही हैं कि AI के कामकाज में अरब देशों के पारंपरिक मूल्यों का सम्मान कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है।
दूसरा वैश्विक डिजिटल फोरम 8 से 10 अक्टूबर तक मॉस्को में आयोजित हो रहा है। Sputnik इस फोरम का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала