विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

AI पर भी लागू हों संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांत: संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ

© AP Photo / Ng Han GuanA visitor past by an ad promoting Artificial Intelligence for the upcoming World Artificial Intelligence Conference held in Shanghai, Wednesday, July 5, 2023. (AP Photo/Ng Han Guan)
A visitor past by an ad promoting Artificial Intelligence for the upcoming World Artificial Intelligence Conference held in Shanghai, Wednesday, July 5, 2023. (AP Photo/Ng Han Guan) - Sputnik भारत, 1920, 10.10.2026
सब्सक्राइब करें
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर भी संयुक्त राष्ट्र चार्टर और मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के सिद्धांत लागू होने चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के डिजिटल एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के कार्यालय (ODET) में डिजिटल तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय विकास के विशेषज्ञ फ्रांसेस्को स्टाबिलिटो ने मॉस्को में वैश्विक डिजिटल फोरम में यह विचार रखा।
इतालवी विशेषज्ञ ने कहा कि ये सिद्धांत AI के विकास के लिए साझा मार्गदर्शक बन सकते हैं। साथ ही, इन्हें लागू करते समय अलग-अलग देशों और क्षेत्रों की स्थानीय परिस्थितियों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
स्टाबिलिटो ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र चार्टर और मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा में मूल्यों और नैतिकता से जुड़े साझा विचार मौजूद हैं। ये ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों दुनिया पर लागू होते हैं और मेरा मानना है कि इन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर भी लागू किया जाना चाहिए।"
उन्होंने जोर दिया कि अलग-अलग देशों और क्षेत्रों के मूल्यों, नैतिक मानदंडों और प्राथमिकताओं में अंतर होता है। इसलिए साझा सिद्धांतों को लागू करने में देशों को स्थानीय जरूरतों के मुताबिक उन्हें ढालने की गुंजाइश मिलनी चाहिए।
विशेषज्ञ ने कहा, "लचीलापन बनाए रखना जरूरी है, ताकि हर क्षेत्र और हर देश इन्हें अपने संदर्भ के मुताबिक ढाल सके।"
दूसरा वैश्विक डिजिटल फोरम 8 से 10 अक्टूबर तक मॉस्को में आयोजित हो रहा है। Sputnik इस फोरम का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала