विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

यूएई के तट के पास जलते टैंकर से बचाए गए 22 भारतीय नाविक, सभी सुरक्षित

The Indian Consulate in Dubai.
The Indian Consulate in Dubai. - Sputnik भारत, 1920, 11.10.2026
सब्सक्राइब करें
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तट के पास एक तेल टैंकर से सभी 22 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने रविवार को यह जानकारी दी।
महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि घटना रास अल खैमा के तट के पास MT GEM No. 2 टैंकर से जुड़ी है। जहाज पर चालक दल के 22 भारतीय सदस्य सवार थे।
महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर जारी बयान में कहा, "सभी चालक दल सदस्यों को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं। महावाणिज्य दूतावास यूएई के अधिकारियों के संपर्क में है और भारतीय नाविकों को हर संभव सहायता और सहयोग दे रहा है।"
इससे पहले शुक्रवार को ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र (UKMTO) ने बताया था कि यूएई के तट के पास एक टैंकर पर प्रक्षेप्य (प्रोजेक्टाइल) लगने से उसमें आग लग गई थी, हालांकि जहाज का नाम नहीं बताया गया था।
Moscow Kremlin - Sputnik भारत, 1920, 24.09.2026
राजनीति
जमी हुई रूसी संपत्तियों की आय यूक्रेन को देना 'चोरी': क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала