- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

अमेरिका में रूसी पहलवान अलीना शेवचेंको ने जीता अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक

© Photo : United World Wrestling (UWW) social mediaAlina Shevchenko after winning her bout at the U23 World Wrestling Championships in Las Vegas.
Alina Shevchenko after winning her bout at the U23 World Wrestling Championships in Las Vegas. - Sputnik भारत, 1920, 16.10.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की महिला पहलवान अलीना शेवचेंको ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने महिलाओं की 68 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में बेलारूस की केसेनिया तेरेन्या को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।
इस स्पर्धा में जापान की राय होशिनो और इटली की लौरा गोडिनो ने कांस्य पदक हासिल किए।
अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 23 वर्ष से कम उम्र के पहलवान हिस्सा लेते हैं। लास वेगास में आयोजित यह प्रतियोगिता 18 अक्टूबर को समाप्त होगी।
इससे पहले मई में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने घोषणा की थी कि रूस और बेलारूस के पहलवान सभी आयु वर्गों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिना किसी प्रतिबंध के हिस्सा ले सकेंगे।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала