https://hindi.sputniknews.in/20261016/chiin-ke-saath-riishton-ko-nii-rinniitik-uunchaaii-pri-le-jaaegaa-uttri-koriiyaa-prdhaanmntrii-12601087.html
चीन के साथ रिश्तों को नई रणनीतिक ऊंचाई पर ले जाएगा उत्तर कोरिया: प्रधानमंत्री
चीन के साथ रिश्तों को नई रणनीतिक ऊंचाई पर ले जाएगा उत्तर कोरिया: प्रधानमंत्री
Sputnik भारत
उत्तर कोरिया के प्रधानमंत्री पाक थे सोंग ने कहा है कि उनका देश चीन के साथ दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को नई... 16.10.2026, Sputnik भारत
2026-10-16T13:31+0530
2026-10-16T13:31+0530
2026-10-16T13:31+0530
विश्व
चीन
उत्तर कोरिया
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0a/10/12601073_0:50:1000:613_1920x0_80_0_0_0762431e8ebf2762bb61ae48b0d14635.jpg
पाक थे सोंग ने गुरुवार को चीन और उत्तर कोरिया के बीच अमनोक नदी, जिसे यालू नदी भी कहा जाता है, पर बने नए पुल के उद्घाटन समारोह में यह बयान दिया। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के राजदूतों समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उद्घाटन के बाद दोनों तरफ से वाहनों के काफिलों ने नए पुल को पार किया।उत्तर कोरियाई प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि नया पुल दोनों देशों की आर्थिक समृद्धि में योगदान देगा और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगा। साथ ही इससे द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को भी नई गति मिलेगी।इस बीच, चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, चीन उत्तर कोरिया का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच राजनीतिक विश्वास को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने की इच्छा भी जताई।नए पुल से चीन और उत्तर कोरिया के बीच यात्रियों और वाहनों की आवाजाही आसान होगी। पुल के पास सीमा जांच, सीमा शुल्क और क्वारंटीन केंद्रों की व्यवस्था की गई है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
https://hindi.sputniknews.in/20260907/riuus-auri-uttri-koriiyaa-ko-jodne-vaalaa-phlaa-sdk-pul-khulaa-12186777.html
चीन
उत्तर कोरिया
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0a/10/12601073_59:0:942:662_1920x0_80_0_0_5b40bc822d193b4e3c02b2c539878be3.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
चीन, उत्तर कोरिया
चीन के साथ रिश्तों को नई रणनीतिक ऊंचाई पर ले जाएगा उत्तर कोरिया: प्रधानमंत्री
उत्तर कोरिया के प्रधानमंत्री पाक थे सोंग ने कहा है कि उनका देश चीन के साथ दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को नई रणनीतिक ऊंचाई पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।
पाक थे सोंग ने गुरुवार को चीन और उत्तर कोरिया के बीच अमनोक नदी, जिसे यालू नदी भी कहा जाता है, पर बने नए पुल के उद्घाटन समारोह में यह बयान दिया। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के राजदूतों समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उद्घाटन के बाद दोनों तरफ से वाहनों के काफिलों ने नए पुल को पार किया।
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी KCNA ने पाक थे सोंग के हवाले से कहा, "समाजवाद, साझा विचारधारा और साझा लक्ष्यों पर आधारित उत्तर कोरिया और चीन के मैत्रीपूर्ण संबंधों को दोनों देशों की जनता के हितों और इच्छाओं के अनुरूप नई रणनीतिक ऊंचाई पर ले जाना हमारी सरकार की स्थायी नीति है।"
उत्तर कोरियाई प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि नया पुल दोनों देशों की आर्थिक समृद्धि में योगदान देगा और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगा। साथ ही इससे द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को भी नई गति मिलेगी।
इस बीच, चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, चीन उत्तर कोरिया का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच राजनीतिक विश्वास को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने की इच्छा भी जताई।
नए पुल से चीन और उत्तर कोरिया के बीच यात्रियों और वाहनों की आवाजाही आसान होगी। पुल के पास सीमा जांच, सीमा शुल्क और क्वारंटीन केंद्रों की व्यवस्था की गई है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।