https://hindi.sputniknews.in/20261024/iiriaanii-riaashtrpti-putin-ke-saath-aarithik-shyog-auri-uurijaa-surikshaa-pri-chrichaa-krine-kii-yojnaa-bnaa-rihe-hain-12680143.html
ईरानी राष्ट्रपति, पुतिन के साथ आर्थिक सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं
ईरानी राष्ट्रपति, पुतिन के साथ आर्थिक सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं
Sputnik भारत
मास्को में ईरान के राजदूत काज़ेम जलाली ने Sputnik को बताया कि अक्टूबर के अंत में अपनी मास्को यात्रा के दौरान, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान अपने रूसी... 24.10.2026, Sputnik भारत
2026-10-24T19:25+0530
2026-10-24T19:25+0530
2026-10-24T19:25+0530
राजनीति
रूस
व्लादिमीर पुतिन
ईरान
द्विपक्षीय रिश्ते
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/01/11/8677152_0:49:3072:1777_1920x0_80_0_0_35f00005c077a111524b8e32b69dfc3a.jpg
19 अक्टूबर को तेहरान की अपनी यात्रा के दौरान, रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने पेज़ेशकियन को बताया कि पुतिन अक्टूबर के अंत में मास्को में होने वाले 'गैस एक्सपोर्टिंग कंट्रीज़ फोरम' (GECF) शिखर सम्मेलन में उनसे मिलने की उम्मीद कर रहे हैं और उनके साथ द्विपक्षीय बैठक करने के लिए उत्सुक हैं।उन्होंने आगे कहा, "साथ ही, दोनों राष्ट्रपति भू-राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।"जलाली ने बताया कि ईरान और रूस के राष्ट्रपतियों ने हाल के महीनों में कई बार मुलाकात की है और विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दौरे के दौरान दोनों राष्ट्रपतियों के बीच किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने की कोई योजना नहीं है।
https://hindi.sputniknews.in/20261024/12675601.html
रूस
ईरान
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/01/11/8677152_125:0:2856:2048_1920x0_80_0_0_f264a91fa692f967140ac9bf2e13f871.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , व्लादिमीर पुतिन, ईरान, द्विपक्षीय रिश्ते
रूस , व्लादिमीर पुतिन, ईरान, द्विपक्षीय रिश्ते
ईरानी राष्ट्रपति, पुतिन के साथ आर्थिक सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं
मास्को में ईरान के राजदूत काज़ेम जलाली ने Sputnik को बताया कि अक्टूबर के अंत में अपनी मास्को यात्रा के दौरान, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ आर्थिक सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं।
19 अक्टूबर को तेहरान की अपनी यात्रा के दौरान, रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने पेज़ेशकियन को बताया कि पुतिन अक्टूबर के अंत में मास्को में होने वाले 'गैस एक्सपोर्टिंग कंट्रीज़ फोरम' (GECF) शिखर सम्मेलन में उनसे मिलने की उम्मीद कर रहे हैं और उनके साथ द्विपक्षीय बैठक करने के लिए उत्सुक हैं।
ईरानी राजदूत ने कहा, "चर्चा के मुख्य विषय ईरान और रूस के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग होंगे। इसमें इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और व्यापारिक संबंधों के विकास जैसे मुद्दों पर बात की जाएगी।"
उन्होंने आगे कहा, "साथ ही, दोनों राष्ट्रपति भू-राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।"
जलाली ने बताया कि ईरान और
रूस के राष्ट्रपतियों ने हाल के महीनों में कई बार मुलाकात की है और विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दौरे के दौरान दोनों राष्ट्रपतियों के बीच किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने की कोई योजना नहीं है।