विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

2030 तक युद्ध के लिए तैयार हो ब्रिटेन, रक्षा मंत्री ने दिया 1,000 दिनों का लक्ष्य

© AP Photo / Kirsty WigglesworthBritain's Prime Minister Keir Starmer speaks to soldiers at the RAF base in Akrotiri, Cyprus, on Dec. 10, 2024.
Britain's Prime Minister Keir Starmer speaks to soldiers at the RAF base in Akrotiri, Cyprus, on Dec. 10, 2024. - Sputnik भारत, 1920, 25.10.2026
सब्सक्राइब करें
ब्रिटेन को 2030 तक संभावित युद्ध के लिए तैयार होना होगा और ब्रिटिश सेना के पास इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए करीब 1,000 दिन हैं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने शनिवार को द टेलीग्राफ में प्रकाशित अपने लेख में यह बात कही।
स्ट्रीटिंग ने लिखा, "इससे हमें अपना मिशन पूरा करने के लिए 1,000 दिनों से कुछ अधिक का समय मिलता है। हमारा मिशन अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लड़ने और जीतने के लिए तैयार रहना है।"
उन्होंने कहा कि देश को युद्ध के लिए तैयार करना रक्षा मंत्री के रूप में उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। स्ट्रीटिंग ने 2030 तक रक्षा खर्च को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के तीन प्रतिशत तक पहुंचाने के ब्रिटिश नेतृत्व के संकल्प का भी उल्लेख किया।
इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) अपना सैन्य बजट बढ़ाकर वैश्विक सैन्यीकरण और हथियारों की होड़ को बढ़ावा दे रहा है।
पुतिन के मुताबिक, रूस से कथित खतरे के झूठे दावों का इस्तेमाल पश्चिमी देशों का सत्ताधारी वर्ग करदाताओं से अधिक पैसा वसूलने और अपनी आर्थिक नीतियों की विफलताओं को सही ठहराने के लिए करता है।
Moscow Kremlin - Sputnik भारत, 1920, 01.09.2026
रूस की खबरें
NATO देशों में परमाणु हथियारों की तैनाती की योजना पर जवाबी कदम तैयार कर रहा रूस
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала