भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूसी ड्यूमा अध्यक्ष से मिले ओम बिरला, संसदीय सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

© Photo : X / @ombirlakotaLok Sabha Speaker Om Birla meets Russian State Duma Chairman Vyacheslav Volodin ahead of the 12th BRICS Parliamentary Forum in New Delhi.
Lok Sabha Speaker Om Birla meets Russian State Duma Chairman Vyacheslav Volodin ahead of the 12th BRICS Parliamentary Forum in New Delhi. - Sputnik भारत, 1920, 25.10.2026
सब्सक्राइब करें
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 12वें BRICS संसदीय मंच से पहले रूसी संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन से मुलाकात की। बैठक में दोनों देशों के सांसदों के बीच संवाद बढ़ाने और भारत-रूस साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
बिरला ने एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों ने लोकसभा और स्टेट ड्यूमा के बीच नियमित संपर्क तथा संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान बढ़ाने पर जोर दिया।
भारत-रूस संबंधों पर बिरला ने कहा, "भारत और रूस के बीच मित्रता, आपसी विश्वास और समझ के मजबूत रिश्ते हमारी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी की नींव हैं।"
दोनों नेताओं ने BRICS देशों की संसदों के बीच सहयोग बढ़ाने, आतंकवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में तालमेल मजबूत करने, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार करने और संसदीय कार्यवाही को तकनीक की मदद से अधिक सुलभ बनाने पर भी चर्चा की।
भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली के संविधान सदन में 12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा। इसमें BRICS के सदस्य और भागीदार देशों के संसदीय नेता हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
Vyacheslav Volodin pays tribute to Mahatma Gandhi at Raj Ghat in New Delhi. - Sputnik भारत, 1920, 25.10.2026
भारत-रूस संबंध
रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала