https://hindi.sputniknews.in/20261025/putin-shii-auri-trinp-kii-baithk-kii-taiyaariii-shuriuu-kremlin-12685520.html
पुतिन, शी और ट्रंप की बैठक की तैयारी शुरू: क्रेमलिन
पुतिन, शी और ट्रंप की बैठक की तैयारी शुरू: क्रेमलिन
Sputnik भारत
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आगामी बैठक की तैयारी शुरू हो गई है। रूसी राष्ट्रपति के... 25.10.2026, Sputnik भारत
2026-10-25T15:18+0530
2026-10-25T15:18+0530
2026-10-25T15:18+0530
विश्व
रूस
व्लादिमीर पुतिन
शी जिनपिंग
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका
चीन
यूक्रेन
क्रेमलिन
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0a/19/12685337_0:0:678:381_1920x0_80_0_0_e33337799ee62f88fc282c50afa935b2.jpg
उन्होंने बताया कि चीनी प्रतिनिधियों ने वार्ता के आयोजन को बहुत गंभीरता से लिया है। APEC शिखर सम्मेलन 18-19 नवंबर को चीन के शेनझेन शहर में होगा।यूक्रेन पर 4 नवंबर के बाद वार्ता के लिए तैयार रूसउशाकोव ने कहा कि रूस यूक्रेन संकट के समाधान के लिए 4 नवंबर के बाद त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने को तैयार है।उन्होंने बताया कि रूस अपनी संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के लिए 18-20 सितंबर को हुए चुनावों के बाद ही बातचीत फिर शुरू करने को तैयार था। हालांकि, यूक्रेनी पक्ष ने इस सहमति को विफल कर दिया।रूस में 4 नवंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। उशाकोव ने इससे पहले बताया था कि त्रिपक्षीय विचार-विमर्श के संभावित स्थल के रूप में संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पर विचार किया जा रहा है।यूरोप से भी बातचीत जरूरीयूक्रेन संकट के समाधान पर उशाकोव ने कहा कि संघर्ष में यूरोप की भागीदारी और कीव को समर्थन देने के उसके प्रयास एक अहम मुद्दा हैं। उन्होंने इस विषय पर यूरोपीय देशों से भी बातचीत करने की जरूरत बताई।
रूस
अमेरिका
चीन
यूक्रेन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0a/19/12685337_38:0:641:452_1920x0_80_0_0_9381d82b681f9a1203a4f105dec31034.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग, डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका, चीन, यूक्रेन , क्रेमलिन
रूस , व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग, डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका, चीन, यूक्रेन , क्रेमलिन
पुतिन, शी और ट्रंप की बैठक की तैयारी शुरू: क्रेमलिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आगामी बैठक की तैयारी शुरू हो गई है। रूसी राष्ट्रपति के सहायक यूरी उशाकोव ने बताया कि एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के इतर होने वाली इस बैठक के लिए तीनों देश सैद्धांतिक रूप से तैयार हैं।
उशाकोव ने रूसी मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा, "अब मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि मॉस्को, बीजिंग और वाशिंगटन, तीनों इस बैठक के लिए सैद्धांतिक रूप से तैयार हैं। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।"
उन्होंने बताया कि चीनी प्रतिनिधियों ने वार्ता के आयोजन को बहुत गंभीरता से लिया है। APEC शिखर सम्मेलन 18-19 नवंबर को चीन के शेनझेन शहर में होगा।
यूक्रेन पर 4 नवंबर के बाद वार्ता के लिए तैयार रूस
उशाकोव ने कहा कि रूस यूक्रेन संकट के समाधान के लिए 4 नवंबर के बाद त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने को तैयार है।
उन्होंने बताया कि रूस अपनी संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के लिए 18-20 सितंबर को हुए चुनावों के बाद ही बातचीत फिर शुरू करने को तैयार था। हालांकि, यूक्रेनी पक्ष ने इस सहमति को विफल कर दिया।
उशाकोव ने कहा, "अब अगली समयसीमा 4 नवंबर है, जो हमारा एक बड़ा राष्ट्रीय पर्व है। इसके बाद हम वार्ता फिर शुरू करने के लिए तैयार होंगे।"
रूस में 4 नवंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। उशाकोव ने इससे पहले बताया था कि त्रिपक्षीय विचार-विमर्श के संभावित स्थल के रूप में संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पर विचार किया जा रहा है।
यूक्रेन संकट के समाधान पर उशाकोव ने कहा कि संघर्ष में यूरोप की भागीदारी और कीव को समर्थन देने के उसके प्रयास एक अहम मुद्दा हैं। उन्होंने इस विषय पर यूरोपीय देशों से भी बातचीत करने की जरूरत बताई।
उशाकोव ने कहा, "केवल कीव से बात करना पर्याप्त नहीं है। पूरे यूरोप से बात करनी होगी, जो पूरी तरह कीव का समर्थन करता है। संभव है कि यहां यूरोप का रुख निर्णायक महत्व रखता हो।"