https://hindi.sputniknews.in/20261025/vaariaansii-men-bhaaritiiy-vaayusenaa-ne-dikhaayaa-dm-gngaa-ke-uupri-njri-aae-kriiib-100-vimaan-12686915.html
वाराणसी में भारतीय वायुसेना ने दिखाया दम, गंगा के ऊपर नजर आए करीब 100 विमान
वाराणसी में भारतीय वायुसेना ने दिखाया दम, गंगा के ऊपर नजर आए करीब 100 विमान
Sputnik भारत
वाराणसी में भारतीय वायुसेना के 'विंग्स ओवर गैंजेस' एयरशो में लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने गंगा के ऊपर हवाई करतब दिखाए। रूसी मूल के Su-30MKI और MiG-29... 25.10.2026, Sputnik भारत
2026-10-25T16:24+0530
2026-10-25T16:24+0530
2026-10-25T16:26+0530
डिफेंस
भारत
भारतीय वायुसेना
नरेन्द्र मोदी
योगी आदित्यनाथ
राजनाथ सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0a/19/12686341_0:24:2089:1199_1920x0_80_0_0_cbe42ea2afb21c059529cf58cdb76006.png
वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को यह आयोजन हुआ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।लड़ाकू विमानों ने दिखाई अपनी क्षमताएंSu-30MKI और MiG-29 के साथ राफेल, मिराज-2000, जगुआर और तेजस ने अलग-अलग हवाई विन्यासों में उड़ान भरी। उनके करतबों में पायलटों का सटीक तालमेल और वायुसेना की परिचालन क्षमताएं नजर आईं।स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान और हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड की भागीदारी ने भारत की बढ़ती विमानन क्षमताओं की झलक भी पेश की।सूर्य किरण और सारंग ने बांधा समांसूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने समूह में उड़ान भरते हुए सटीक हवाई करतब दिखाए। वहीं, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने तालमेल के साथ हेलीकॉप्टरों का प्रदर्शन किया।तीन किरण विमानों ने 'V' आकार में उड़ान भरते हुए आसमान में तिरंगे के रंग बिखेरे।तिरंगा लेकर उड़ रहे Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने 'ओंकार' हवाई विन्यास में हिस्सा लिया।करीब 100 विमान और हेलीकॉप्टर हुए शामिलकार्यक्रम में लड़ाकू विमानों के साथ परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों ने भी हिस्सा लिया। इनमें C-17 ग्लोबमास्टर, C-130J सुपर हरक्यूलिस, C-295 और An-32 परिवहन विमान तथा अपाचे, चिनूक और प्रचंड हेलीकॉप्टर शामिल थे।आयोजकों के मुताबिक, प्रदर्शन में 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और ऐतिहासिक महत्व का एक विमान शामिल था।इनका संचालन देश के 12 हवाई अड्डों से किया गया।
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0a/19/12686341_229:0:1858:1222_1920x0_80_0_0_0a6a9c3b2303e102750109df10da5185.pngSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
भारत, भारतीय वायुसेना, नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह
भारत, भारतीय वायुसेना, नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह
वाराणसी में भारतीय वायुसेना ने दिखाया दम, गंगा के ऊपर नजर आए करीब 100 विमान
16:24 25.10.2026 (अपडेटेड: 16:26 25.10.2026) वाराणसी में भारतीय वायुसेना के 'विंग्स ओवर गैंजेस' एयरशो में लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने गंगा के ऊपर हवाई करतब दिखाए। रूसी मूल के Su-30MKI और MiG-29, स्वदेशी तेजस तथा सूर्य किरण और सारंग की टीमें प्रमुख आकर्षण रहीं।
वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को यह आयोजन हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
लड़ाकू विमानों ने दिखाई अपनी क्षमताएं
Su-30MKI और MiG-29 के साथ राफेल, मिराज-2000, जगुआर और तेजस ने अलग-अलग हवाई विन्यासों में उड़ान भरी। उनके करतबों में पायलटों का सटीक तालमेल और वायुसेना की परिचालन क्षमताएं नजर आईं।
स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान और हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड की भागीदारी ने भारत की बढ़ती विमानन क्षमताओं की झलक भी पेश की।
सूर्य किरण और सारंग ने बांधा समां
सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने समूह में उड़ान भरते हुए सटीक हवाई करतब दिखाए। वहीं, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने तालमेल के साथ हेलीकॉप्टरों का प्रदर्शन किया।
तीन किरण विमानों ने 'V' आकार में उड़ान भरते हुए आसमान में तिरंगे के रंग बिखेरे।
तिरंगा लेकर उड़ रहे Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने 'ओंकार' हवाई विन्यास में हिस्सा लिया।
करीब 100 विमान और हेलीकॉप्टर हुए शामिल
कार्यक्रम में लड़ाकू विमानों के साथ परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों ने भी हिस्सा लिया। इनमें C-17 ग्लोबमास्टर, C-130J सुपर हरक्यूलिस, C-295 और An-32 परिवहन विमान तथा अपाचे, चिनूक और प्रचंड हेलीकॉप्टर शामिल थे।
आयोजकों के मुताबिक, प्रदर्शन में 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और ऐतिहासिक महत्व का एक विमान शामिल था।
इनका संचालन देश के 12 हवाई अड्डों से किया गया।