जयशंकर ने अरब देशों के राजनयिकों से की मुलाकात, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

© Photo : X/Dr. S. Jaishankar
सब्सक्राइब करें
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अरब लीग के राजनयिकों के एक समूह से मुलाकात कर मौजूदा संघर्षों के व्यापक प्रभाव और दुनिया को आकार देने में प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी भूमिका पर चर्चा की।
ये राजनयिक भारत के सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जयशंकर ने एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए भारत और अरब देशों के बीच घनिष्ठ आर्थिक सहयोग की जरूरत पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, "पड़ोसी और ग्लोबल साउथ के साझेदार होने के नाते हमने बाधाओं को दूर करने और अनुचित दबाव के साधनों को बेअसर करने के लिए घनिष्ठ आर्थिक सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया।"
विदेश मंत्री ने राजनयिकों को भारत में अपने प्रवास के दौरान देश और यहां के लोगों के बारे में अपनी समझ बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अनुभव उनके लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक होगा।
Pleased to meet a group of diplomats from the League of Arab States undergoing training at @SSIFS_MEA ✅ Discussed the far reaching impact of ongoing conflicts and the transformative role of technology in shaping today’s world. ✅ As neighbours & Global South partners, underlined the need for close economic cooperation to overcome chokepoints and neutralize unfair leverages. ✅ Encouraged them to use their time in India to deepen their understanding of the country and its people. Wished them a rewarding and enriching experience.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 26, 2026