यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

पुतिन ने फिनलैंड और नॉर्वे के नेताओं से यूक्रेन संघर्ष पर की चर्चा

© Sputnik / POOL / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin speaking to the press at the 12th International United Cultures Forum in St. Petersburg.
Russian President Vladimir Putin speaking to the press at the 12th International United Cultures Forum in St. Petersburg. - Sputnik भारत, 1920, 27.10.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे के साथ फोन पर यूक्रेन संघर्ष तथा इसके समाधान के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा की।
क्रेमलिन के अनुसार, फिनलैंड के राष्ट्रपति और नॉर्वे के प्रधानमंत्री के बीच सोमवार को हुई बातचीत में, राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के संघर्ष क्षेत्र की ताजा स्थिति का जायजा लेने के साथ साथ इसके मूल कारणों के बारे में बताया।
क्रेमलिन ने बताया, "बातचीत में इस बात पर जोर दिया गया कि स्थायी शांति तभी संभव है जब रूस के जायज हितों को पूरी तरह से और बिना किसी शर्त के ध्यान में रखा जाए। साथ ही, यूरोपीय संघ (EU) और नाटो (NATO) देशों की टकराव वाली नीतियों की ओर भी ध्यान दिया गया, जो इस संघर्ष को लंबा खींचने का काम कर रही हैं।"
दोनों नेताओं के बीच बातचीत में बाल्टिक सागर क्षेत्र और उत्तरी यूरोप में सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
बयान में कहा गया, "रूस, नॉर्वे और फिनलैंड के नेताओं ने अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच बातचीत करने के लिए बनी सहमति का स्वागत किया। पुतिन, स्टब और स्टोरे ने आगे भी फोन के जरिए सीधा संपर्क बनाए रखने पर सहमति भी जताई।"
वहीं फिनलैंड के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को बताया कि स्टब और स्टोरे ने इस बातचीत की पहल की थी, कार्यालय के अनुसार बातचीत का उद्देश्य यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के लिए चल रहे कूटनीतिक प्रयासों पर विचार-विमर्श करना था।
फिनलैंड के राष्ट्रपति कार्यालय ने दावा किया कि तीनों नेताओं की बातचीत यूक्रेन पर अबू धाबी में प्रस्तावित आगामी बैठक से जुड़ी थी।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी पुतिन, स्टब और स्टोरे के बीच फोन पर हुई बातचीत की पुष्टि की है। पेसकोव ने कहा, "हां, मैं इसकी पुष्टि करता हूं।" उन्होंने बताया कि क्रेमलिन बातचीत के परिणामों पर विस्तृत बयान तैयार कर रहा है।
इससे पहले पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को बताया था कि रूस नवंबर के दूसरे सप्ताह में यूक्रेन पर त्रिपक्षीय वार्ता दोबारा शुरू करने के लिए तैयार है। रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव के अनुसार, यूक्रेन समाधान पर त्रिपक्षीय वार्ता का अगला दौर नवंबर में अबू धाबी में हो सकता है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала