- Sputnik भारत, 1920
रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 2026
मॉस्को में 28 और 29 अक्टूबर को तीसरा रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसमें भाग लेने वाले नेता राजनीति, सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने और समानता तथा पारस्परिक लाभ पर आधारित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

एलन मस्क वास्तव में प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं: पुतिन

© Фотохост-агентство саммита и форума Россия-Африка / मीडियाबैंक पर जाएंVladimir Putin
Vladimir Putin - Sputnik भारत, 1920, 28.10.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क को प्रतिभाशाली व्यक्ति बताया है। पुतिन ने मॉस्को में रूस की आधुनिक प्रौद्योगिकियों की एक प्रदर्शनी का दौरा करते हुए यह बात कही।
बुधवार को प्रदर्शनी के दौरे पर पुतिन के साथ अफ्रीकी देशों के नेता भी मौजूद थे। इस दौरान रूस के डिजिटल विकास मंत्री मक्सुत शादायेव ने राष्ट्रपति को बताया कि रूसी कंपनियां देश में विकसित प्रौद्योगिकियों के आधार पर डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार कर रही हैं।
शादायेव ने उदाहरण के तौर पर मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्टारलिंक जैसी रूसी उपग्रह प्रणाली का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इसके 30 से अधिक उपग्रह पहले ही कक्षा में पहुंच चुके हैं।

पुतिन ने कहा, "यह हमारा सिर्फ पहला कदम है। एलन मस्क वास्तव में प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। उनके ऐसे कितने उपग्रह कक्षा में हैं? पांच हजार से ज्यादा। हम अभी पहला कदम उठा रहे हैं, लेकिन हमें गर्व है कि हमने यह काम शुरू किया है और अपने दम पर शुरू किया है।"

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस अमेरिकी साझेदारों और मस्क के साथ संपर्क में है, क्योंकि कक्षाओं में एक-दूसरे के काम में बाधा न डालना और अनुशासन बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद रूस और उसके अमेरिकी साझेदार इस काम में मिलकर निकट सहयोग कर रहे हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала