यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन संकट पर वार्ता में शामिल होने के लिए यूरोप को अपना नज़रिया बदलना होगा: क्रेमलिन

© Sputnik / POOL/Alexander Ryumin / मीडियाबैंक पर जाएंThird round of Russia-Ukraine talks in Istanbul
Third round of Russia-Ukraine talks in Istanbul - Sputnik भारत, 1920, 01.11.2026
सब्सक्राइब करें
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, यूक्रेन स्थिति को सुलझाने के लिए यूरोप को वार्ता का हिस्सा तो बनना चाहिए, लेकिन उनके वर्तमान रवैये के साथ ऐसी किसी भी भागीदारी का कोई फायदा नहीं होने वाला।
पेसकोव ने कहा कि ब्रुसेल्स (यूरोपीय संघ का मुख्यालय) रूस को रणनीतिक हार देने की घोषणा करना जारी रखता है।
उन्होंने रूसी मीडिया से बातचीत में कहा, "यह बेहद नाजुक दौर है। एक तरफ तो उन्हें बातचीत की मेज पर होना चाहिए, लेकिन जब उनका रवैया ही ऐसा है, तो फिर उनकी जरूरत ही क्या है? ऐसी बातचीत का कोई फायदा नहीं है, और यही वजह है कि वे अब चर्चा से बाहर हैं।"
मंगलवार को, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिनिश नेता अलेक्जेंडर स्टब और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गारस्टेरे के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। यह कॉल हेलसिंकी और ओस्लो के अनुरोध पर हुई।

पेसकोव ने कहा, "एक तरफ हम उन दो नेताओं को देख रहे हैं जिन्होंने आपस में बातचीत करने का फैसला किया है, वहीं दूसरी तरफ लगभग पूरा यूरोपीय संघ है, जो अब भी सिर्फ रूस को रणनीतिक रूप से हराने की रट लगाए हुए है। ऐसे अड़ियल रुख के साथ उनसे बातचीत करना पूरी तरह असंभव है।"

A 9K35 Strela-10 (Arrow) air defence system is seen at a position - Sputnik भारत, 1920, 01.11.2026
यूक्रेन संकट
रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में 235 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए: रूसी रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала