डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

डोभाल ने वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

© Photo : Embassy of India in Vietnam / XIndia’s NSA Ajit Doval met Vietnam’s Defence Minister Phan Van Giang to review bilateral defence cooperation and agreed to further strengthen ties.
India’s NSA Ajit Doval met Vietnam’s Defence Minister Phan Van Giang to review bilateral defence cooperation and agreed to further strengthen ties. - Sputnik भारत, 1920, 02.11.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वियतनाम के उपप्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई।
वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, मुलाकात में दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में जारी सहयोग की समीक्षा की। बातचीत में इस क्षेत्र में आपसी गतिविधियों और संपर्कों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
दूतावास ने एक्स पर बताया, "दोनों पक्षों ने जारी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की स्थिति की समीक्षा की और इस क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई।"
जनरल जियांग वियतनाम के उपप्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री होने के साथ ही देश की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य भी हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала