Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

रूसी लोकपाल का कहना है कि अल्योश्की में दोनों पक्षों ने युद्धविराम का पालन किया है।

© Photo : Press service of Yana Lantratova, Commissioner for Human Rights in RussiaYana Lantratova, Commissioner for Human Rights in Russia.
Yana Lantratova, Commissioner for Human Rights in Russia. - Sputnik भारत, 1920, 02.11.2026
सब्सक्राइब करें
मॉस्को, 2 नवंबर (स्पुतनिक) - रूस की मानवाधिकार आयुक्त याना लांत्रतोवा ने कहा कि खेरसॉन क्षेत्र के अल्योश्की (ओलेशकी) में संघर्ष विराम के दौरान दोनों पक्षों ने सभी शर्तों का पालन किया।
उन्होंने 'मैक्स' पर कहा, "दोनों पक्षों ने अपनी सभी जिम्मेदारियां पूरी कीं। इससे निवासियों तक सहायता पहुंचाना और शहर छोड़ने का विकल्प चुनने वाले लोगों की सुरक्षित और स्वेच्छा से रवानगी सुनिश्चित करना संभव हो सका।" ओम्बड्सवुमन ने आगे बताया कि यह प्रयास मानवाधिकारों के लिए यूक्रेनी वेरखोव्ना राडा आयुक्त, दमित्रो लुबिनेट्स के सहयोग से, और अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प की मदद व समन्वय से किया गया था। लांत्रातोवा ने जोर देकर कहा कि इन मानवीय अभियानों को जारी रखने के लिए अभी भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस सहयोग से लोगों को मदद मिली है, उसे बनाए रखना और मानवीय राहत सामग्री पहुंचाने के लिए एक नियमित कार्यक्रम तय करना महत्वपूर्ण है। अल्योश्की, नीपर नदी के बाएं किनारे पर स्थित है, जो यूक्रेन के नियंत्रण वाले खेरसॉन शहर के ठीक सामने है। यूक्रेनी सशस्त्र बलों की गतिविधियों के कारण, इस शहर में मानवीय स्थिति काफी कठिन हो गई है। रूसी सशस्त्र बलों ने अल्योश्की क्षेत्र में मानवीय अभियान की तैयारी के लिए मंगलवार से एक सीमित युद्धविराम की घोषणा की। रूसी सैनिकों ने अल्योश्की जाने वाले रास्ते से बारूदी सुरंगें (माइंस) हटाईं। शुक्रवार को भोजन, दवाएं, स्वच्छता उत्पाद और ईंधन जैसी मानवीय सहायता पहुंचाई गई, और साथ ही जो लोग शहर छोड़ना चाहते थे, उन्हें ऐसा करने का मौका भी दिया गया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала