https://hindi.sputniknews.in/20261102/yuuriop-ke-kii-netaaon-ne-chunaa-sainy-tnaav-bdhaane-kaa-riaastaa-riuusii-surikshaa-priishd-ke-schiv-12766336.html
यूरोप के कई नेताओं ने चुना सैन्य तनाव बढ़ाने का रास्ता: रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव
यूरोप के कई नेताओं ने चुना सैन्य तनाव बढ़ाने का रास्ता: रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव
Sputnik भारत
रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु ने सोमवार को कहा कि यूरोप के कई देशों के नेता अपने नागरिकों की जरूरतों की अनदेखी कर सैन्य तनाव बढ़ाने का रास्ता अपना... 02.11.2026, Sputnik भारत
2026-11-02T14:27+0530
2026-11-02T14:27+0530
2026-11-02T14:27+0530
विश्व
रूस
यूरोप
यूरोपीय संघ
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/08/1b/9665240_0:0:3208:1805_1920x0_80_0_0_b044bb2628ee2b6f865c3ad54c129862.jpg
शोइगु मॉस्को में 'रूस के लोगों का अंतरराष्ट्रीय सप्ताह' के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति को तनावपूर्ण बताते हुए यूरोपीय नेताओं के रुख की आलोचना की।पश्चिम की रूस विरोधी कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए शोइगु ने कहा कि इतिहास में कई बार रूस की जमीन और संसाधनों पर कब्जा करने तथा उसके लोगों को गुलाम बनाने की कोशिशें हुई हैं। हालांकि, उनके अनुसार, सैन्य बल के जरिए ये प्रयास कभी सफल नहीं हुए और रूस के लोगों ने हर बार एकजुट होकर आक्रमणकारी का मुकाबला किया।‘रूस के लोगों का अंतरराष्ट्रीय सप्ताह’ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के तहत हर साल आयोजित किया जाता है। रूसी सुरक्षा परिषद का कार्यालय इस आयोजन का समन्वय करता है और रोसकांग्रेस फाउंडेशन इसके संचालन की जिम्मेदारी संभालता है।
https://hindi.sputniknews.in/20261025/yuuriop-men-viriodh-prdrishnon-ke-lie-riuus-ko-dosh-denaa-hd-se-aage-jaanaa-hai-putin-12685980.html
रूस
यूरोप
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/08/1b/9665240_309:0:3038:2047_1920x0_80_0_0_a19e857316a1f21706b356e54f7ab23a.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , यूरोप , यूरोपीय संघ
रूस , यूरोप , यूरोपीय संघ
यूरोप के कई नेताओं ने चुना सैन्य तनाव बढ़ाने का रास्ता: रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव
रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु ने सोमवार को कहा कि यूरोप के कई देशों के नेता अपने नागरिकों की जरूरतों की अनदेखी कर सैन्य तनाव बढ़ाने का रास्ता अपना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रूस जैसे-जैसे अपने विशेष सैन्य अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के करीब पहुंच रहा है, पश्चिम की रूस विरोधी कार्रवाइयां और आक्रामक होती जा रही हैं।
शोइगु मॉस्को में 'रूस के लोगों का अंतरराष्ट्रीय सप्ताह' के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति को तनावपूर्ण बताते हुए यूरोपीय नेताओं के रुख की आलोचना की।
उन्होंने कहा, "आज तनावपूर्ण अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच यूरोप के कई देशों के नेताओं ने सैन्य तनाव बढ़ाने का रास्ता चुना है। ऐसा करते हुए वे अपने नागरिकों की तमाम जरूरतों की बेशर्मी से अनदेखी कर रहे हैं।"
पश्चिम की रूस विरोधी कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए शोइगु ने कहा कि इतिहास में कई बार रूस की जमीन और संसाधनों पर कब्जा करने तथा उसके लोगों को गुलाम बनाने की कोशिशें हुई हैं। हालांकि, उनके अनुसार, सैन्य बल के जरिए ये प्रयास कभी सफल नहीं हुए और रूस के लोगों ने हर बार एकजुट होकर आक्रमणकारी का मुकाबला किया।
शोइगु ने कहा, "हम जीत और विशेष सैन्य अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के जितना करीब पहुंच रहे हैं, ये कोशिशें उतनी ही आक्रामक और पेचीदा होती जा रही हैं।"
‘रूस के लोगों का अंतरराष्ट्रीय सप्ताह’ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के तहत हर साल आयोजित किया जाता है। रूसी सुरक्षा परिषद का कार्यालय इस आयोजन का समन्वय करता है और रोसकांग्रेस फाउंडेशन इसके संचालन की जिम्मेदारी संभालता है।