भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूसी दूतावास ने भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों को निशाना बनाने वाले फर्जी AI वीडियो का पर्दाफाश किया

© POOL / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin and Indian Prime Minister Narendra Modi
Russian President Vladimir Putin and Indian Prime Minister Narendra Modi - Sputnik भारत, 1920, 03.11.2026
सब्सक्राइब करें
नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया के ऐसे अकाउंट का पर्दाफाश किया है, जो भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों को निशाना बनाते हुए फर्जी AI वीडियो फैला रहा है।
यह घटना X पर तब सामने आई, जब दक्षिण एशियाई क्षेत्र से जुड़ा भारतीय नाम वाले क्षेत्रीय अकाउंट ने एक AI-जनरेटेड वीडियो और टेक्स्ट शेयर किया।
फर्जी पोस्ट में दावा किया गया कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक "स्पष्ट रेखा" खींचते हुए भारत को केवल एक "व्यापारिक साझेदार" बताया, जिसे रूस की विदेश नीति में दखल नहीं देना चाहिए।
हालांकि असल में यह वीडियो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है जिसमें लावरोव के पुराने बयानों और दृश्यों से छेड़छाड़ की गई है।
इस बीच भारत में रूसी दूतावास के आधिकारिक X अकाउंट ने इस पोस्ट का सीधा खंडन करते हुए कहा, "कृपया AI से बनी बेतुकी फर्जी चीजों की नकल करना बंद करें।"
वहीं भारत के विदेश मंत्रालय के FactCheck इकाई ने इस पर 'FAKE' का रेड स्टैम्प लगाकर सोशल मीडिया यूजर्स को ऐसी दुर्भावनापूर्ण पोस्ट से सावधान रहने की चेतावनी दी है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала