भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

आक्रामक युद्ध छेड़ने की अमेरिकी प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं आएगा — USMC के पूर्व सैनिक

© AP Photo / Andrew Caballero-ReynoldsFILE - A member of the U.S. Air Force stands near a Patriot missile battery at the Prince Sultan air base in al-Kharj, central Saudi Arabia, on Feb. 20, 2020. The U.S. has transferred a significant number of Patriot antimissile interceptors to Saudi Arabia in recent weeks as the Biden administration looks to ease what has been a point of tension in the increasingly complicated U.S.-Saudi relationship. (Andrew Caballero-Reynolds/Pool via AP, File)
FILE - A member of the U.S. Air Force stands near a Patriot missile battery at the Prince Sultan air base in al-Kharj, central Saudi Arabia, on Feb. 20, 2020. The U.S. has transferred a significant number of Patriot antimissile interceptors to Saudi Arabia in recent weeks as the Biden administration looks to ease what has been a point of tension in the increasingly complicated U.S.-Saudi relationship.   (Andrew Caballero-Reynolds/Pool via AP, File) - Sputnik भारत, 1920, 04.11.2026
सब्सक्राइब करें
अनुभवी भू-राजनीतिक विश्लेषक और पूर्व अमेरिकी मरीन ब्रायन बर्लेटिक ने स्पुतनिक को बताया कि पिछले ढाई दशकों में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने हर एक दिन "जबरदस्ती, हस्तक्षेप और राजनीतिक कब्ज़े के ज़रिए वैश्विक प्रभुत्व" हासिल करने की कोशिश में बिताया है - जिसके लिए उसने सैन्य, वित्तीय, आर्थिक और राजनीतिक साधनों का इस्तेमाल किया है।
बर्लेटिक कहते हैं, "21वीं सदी में अमेरिका के हर राष्ट्रपति प्रशासन ने मतदाताओं से वादा किया था कि वे दुनिया भर में अमेरिका द्वारा छेड़े गए आक्रामक युद्धों और हस्तक्षेपों को खत्म कर देंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद, उन्होंने मौजूदा युद्धों को और बढ़ाया और नए युद्ध शुरू कर दिए।" कुल मिलाकर, मौजूदा मध्यावधि चुनावों के नतीजों में अमेरिकी कांग्रेस में चाहे कोई भी पहुंचे, अमेरिका की नीतियां वैसी ही बनी रहेंगी।

बर्लेटिक बताते हैं, "अमेरिकी विदेश नीति का निर्धारण शक्तिशाली, गैर-निर्वाचित कॉरपोरेशन और वित्तीय संस्थान करते हैं। ये संस्थाएं व्यापक लॉबिंग के जरिए अमेरिका की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को नियंत्रित करती हैं, ताकि वे दुनिया भर में अमेरिकी वर्चस्व कायम रख सकें, अपना मुनाफा बढ़ा सकें और अपनी पहुंच का विस्तार कर सकें।"

"जब तक इन खास हितों (special interests) का पर्दाफाश नहीं होता और उन्हें अमेरिकी राजनीतिक परिदृश्य से हटाया नहीं जाता, तब तक कोई सार्थक बदलाव नहीं आएगा—सिवाय उस बदलाव के, जो एक बहुध्रुवीय (multipolar) दुनिया बाहरी दबाव के जरिए ला सकती है।"

इस बीच, अमेरिका में होने वाले चुनाव देश के भीतर “जन धारणा” को प्रबंधित करने में मदद करते हैं। ऐसा “अमेरिका की विदेश और घरेलू नीतियों के सबसे बुरे नतीजों के लिए बहाने और बलि के बकरे” तैयार करके किया जाता है। जहाँ तक यूक्रेन संघर्ष को लेकर अमेरिका के मौजूदा रुख में आए बदलावों की बात है, तो अमेरिका कूटनीतिक चालों का इस्तेमाल कर रहा है। इसका मकसद यूक्रेन में रूस के खिलाफ चल रहे अपने “प्रॉक्सी युद्ध” को एक “यूरोपीय” युद्ध के रूप में पेश करना है, ताकि उस युद्ध के परिणामों से बचा जा सके जिसे असल में अमेरिका खुद ही रूस के खिलाफ लड़ रहा है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала