विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में ट्रंप को झटका, रिपब्लिकन से सीनेट का नियंत्रण फिसला: रिपोर्ट

© Sputnik / Jim Lo ScalzoIn this Jan. 6, 2021, file photo speaker of the House Nancy Pelosi speaks in the House Chamber after they reconvened for arguments over the objection of certifying Arizona's Electoral College votes in November's election, at the Capitol in Washington
In this Jan. 6, 2021, file photo speaker of the House Nancy Pelosi speaks in the House Chamber after they reconvened for arguments over the objection of certifying Arizona's Electoral College votes in November's election, at the Capitol in Washington - Sputnik भारत, 1920, 04.11.2026
सब्सक्राइब करें
इन नतीजों के बाद ट्रंप के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती पूरी तरह से बंटे हुए वाशिंगटन और लगातार असंतुष्ट होते जा रहे मतदाताओं के बीच देश का शासन चलाना होगा।
अमेरिकी मध्यावधि चुनावों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। डेमोक्रेट्स ने मध्यावधि चुनावों में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी को जोरदार पटकनी देते हुए पारंपरिक रिपब्लिकन गढ़ों में जीत हासिल की और सीनेट पर एक बार फिर अपना नियंत्रण बना लिया है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डेमोक्रेट्स ने टेक्सास, आयोवा, कंसास, ओहियो, नॉर्थ कैरोलिना और साउथ कैरोलिना सहित कई महत्वपूर्ण सीटों पर जीत दर्ज की है, इन परिणामों ने रिपब्लिकन पार्टी की स्थिति को पूरी तरह से पलट कर रख दिया है, जो चुनाव से पहले 53 सीटों के बहुमत के साथ सीनेट में सबसे मजबूत स्थिति में थी।

हालांकि 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स' के लिए मुकाबला अभी भी तय नहीं हुआ है, हालांकि डेमोक्रेट्स बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं।

यह नतीजे ट्रंप प्रशासन के प्रति जनता की बढ़ती नाराजगी को दर्शाते हैं, क्योंकि लोग मुख्य रूप से महंगाई, टैरिफ के आर्थिक परिणामों और ईरान के साथ तनाव को लेकर असंतुष्ट हैं।

डेमोक्रेट्स की यह जीत राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों में उनके कामकाज में मुश्किल पैदा कर सकती है। क्योंकि सीनेट में बहुमत के बाद डेमोक्रेट्स के पास राष्ट्रपति द्वारा की जाने वाली नियुक्तियों को रोकने, उनके विधायी एजेंडे को चुनौती देने और उनके प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस की जांच को तेज करने की ताकत आ जाएगी।

इन नतीजों ने ट्रम्प के राजनीतिक प्रभाव की सीमा को उजागर करने के साथ साथ 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी की संभावनाओं पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала