https://hindi.sputniknews.in/20261109/abuu-dhaabii-men-vaaritaa-kii-shuriuaat-vyaapk-surikshaa-muddon-pri-chrichaa-ke-saath-hogii-lvriov-12829544.html
अबू धाबी में वार्ता की शुरुआत व्यापक सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा के साथ होगी: लवरोव
अबू धाबी में वार्ता की शुरुआत व्यापक सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा के साथ होगी: लवरोव
Sputnik भारत
रूस ने बातचीत के दौरान सुरक्षा गारंटियों पर अमेरिका के रुख का स्वागत किया है, रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा।
2026-11-09T18:10+0530
2026-11-09T18:10+0530
2026-11-09T18:29+0530
यूक्रेन संकट
रूस
विदेश मंत्रालय
रूसी विदेश मंत्रालय
राष्ट्रीय सुरक्षा
हथियारों की आपूर्ति
यूक्रेन
अटलांटिक महासागर
अबू धाबी
सर्गे लवरोव
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/16/12024764_0:0:3180:1789_1920x0_80_0_0_cb219f995516439c510c60e749bcf450.jpg
"मैंने मार्को रुबियो के बयान सुने हैं, जिनमें कहा गया है कि यूक्रेन संघर्ष से जुड़ी स्थिति को लेकर अबू धाबी में होने वाली बातचीत में सुरक्षा के मुद्दे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, अबू धाबी वार्ता के एजेंडे में ही सुरक्षा संबंधी मुद्दों को सबसे पहले रखा गया है जिनका संबंध रूस, यूक्रेन और पूरे क्षेत्र से है। हम निश्चित रूप से इस दृष्टिकोण का स्वागत करते हैं," लवरोव ने जोर देकर कहा।"मिखाइल गालुज़िन के अलावा, मेरे एक और उपमंत्री—सर्गेई रयाबकोव—का इसमें शामिल होना बिल्कुल स्वाभाविक है। वे व्यापक अर्थों में उत्तरी अटलांटिक मामलों और हथियारों के नियंत्रण की देखरेख करते हैं, और उन्होंने अपने करियर का एक बड़ा हिस्सा 'यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन' (OSCE) से जुड़े मुद्दों पर काम करते हुए बिताया है," पेरू के विदेश मंत्री कार्लोस एस्पिन के साथ बातचीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में Sputnik के सवाल का जवाब देते हुए लवरोव ने कहा।
https://hindi.sputniknews.in/20261109/abuu-dhaabii-men-yuukren-snkt-ko-lekri-hone-vaalii-baatchiit-men-yuuriop-shaamil-nhiin-hogaa-kremlin-12827115.html
रूस
यूक्रेन
अटलांटिक महासागर
अबू धाबी
अमेरिका
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/08/16/12024764_225:0:2954:2047_1920x0_80_0_0_7d186fd28a7b3f3ca5190a56ef692e95.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
रूस , विदेश मंत्रालय, रूसी विदेश मंत्रालय , राष्ट्रीय सुरक्षा, हथियारों की आपूर्ति, यूक्रेन , अटलांटिक महासागर, अबू धाबी, सर्गे लवरोव, अमेरिका
रूस , विदेश मंत्रालय, रूसी विदेश मंत्रालय , राष्ट्रीय सुरक्षा, हथियारों की आपूर्ति, यूक्रेन , अटलांटिक महासागर, अबू धाबी, सर्गे लवरोव, अमेरिका
अबू धाबी में वार्ता की शुरुआत व्यापक सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा के साथ होगी: लवरोव
18:10 09.11.2026 (अपडेटेड: 18:29 09.11.2026) रूस ने बातचीत के दौरान सुरक्षा गारंटियों पर अमेरिका के रुख का स्वागत किया है, रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा।
"मैंने मार्को रुबियो के बयान सुने हैं, जिनमें कहा गया है कि यूक्रेन संघर्ष से जुड़ी स्थिति को लेकर अबू धाबी में होने वाली बातचीत में सुरक्षा के मुद्दे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, अबू धाबी वार्ता के एजेंडे में ही सुरक्षा संबंधी मुद्दों को सबसे पहले रखा गया है जिनका संबंध रूस, यूक्रेन और पूरे क्षेत्र से है। हम निश्चित रूप से इस दृष्टिकोण का स्वागत करते हैं," लवरोव ने जोर देकर कहा।
अबू धाबी में होने वाली बातचीत में रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव की भागीदारी पूरी तरह से स्वाभाविक है क्योंकि वे लंबे समय से सुरक्षा संबंधी मुद्दों को देखते आ रहे हैं, रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा।
"मिखाइल गालुज़िन के अलावा, मेरे एक और उपमंत्री—सर्गेई रयाबकोव—का इसमें शामिल होना बिल्कुल स्वाभाविक है। वे व्यापक अर्थों में उत्तरी अटलांटिक मामलों और हथियारों के नियंत्रण की देखरेख करते हैं, और उन्होंने अपने करियर का एक बड़ा हिस्सा 'यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन' (OSCE) से जुड़े मुद्दों पर काम करते हुए बिताया है," पेरू के विदेश मंत्री कार्लोस एस्पिन के साथ बातचीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में Sputnik के सवाल का जवाब देते हुए लवरोव ने कहा।
"इसके अलावा, इस बात पर आम सहमति है कि ये बातचीत उन सिद्धांतों पर सहमति बनाने पर केंद्रित है, जिन्हें वार्ता के समापन पर एक व्यापक समझौते के संबंध में मंजूरी दी जाएगी," लवरोव ने कहा।