विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूस ने की अफगानिस्तान के ड्रग विरोधी अभियान की सराहना, दोनों देशों में व्यापार बढ़ाने पर जोर

The Minister of Foreign Affairs of Afghanistan, Mawlawi Amir Khan Muttaqi, met with Zamir Kabulov, Special Representative of the President of the Russian Federation for Afghanistan.
The Minister of Foreign Affairs of Afghanistan, Mawlawi Amir Khan Muttaqi, met with Zamir Kabulov, Special Representative of the President of the Russian Federation for Afghanistan. - Sputnik भारत, 1920, 10.11.2026
सब्सक्राइब करें
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्ताकी ने रूसी राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि ज़मीर काबुलोव से मुलाकात की। बैठक में द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार बढ़ाने और नशीले पदार्थों की खेती, उत्पादन व तस्करी रोकने के प्रयासों पर चर्चा हुई।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर बताया, "रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत ने अफगानिस्तान में हाल के बदलावों की प्रशंसा की, उन्होंने नशीले पदार्थों के खिलाफ तालिबान सरकार के प्रयासों को खास तौर पर सराहाना करते हुए कहा कि इस अभियान को लेकर कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों की रिपोर्टें जमीनी हकीकत को सही तरीके से नहीं दिखाती हैं।"

वहीं, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्ताकी ने कहा कि उनका देश नशीले पदार्थों की खेती, उत्पादन और तस्करी रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अफगानिस्तान के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала