विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अबू धाबी वार्ता में यूरोपीय प्रतिनिधियों से नहीं मिला रूसी दल: क्रेमलिन

© Sputnik / Yuri KochetkovMoscow Kremlin
Moscow Kremlin - Sputnik भारत, 1920, 11.11.2026
सब्सक्राइब करें
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को कहा कि अबू धाबी में त्रिपक्षीय वार्ता के पहले दिन रूसी प्रतिनिधिमंडल ने यूरोपीय अधिकारियों से कोई संपर्क नहीं किया।
रूस, अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच दो दिवसीय वार्ता मंगलवार को शुरू हुई। पहले दिन करीब चार घंटे तक बातचीत चली और बुधवार को बैठक फिर शुरू हुई।
यूरोपीय प्रतिनिधियों के साथ किसी संभावित संपर्क पर पेसकोव ने कहा कि ऐसी कोई बैठक न तो तय थी और न ही इसकी योजना बनाई गई थी।
पेसकोव ने कहा, "ऐसे किसी संपर्क की योजना नहीं थी और न ही ऐसा कोई संपर्क हुआ।"

वार्ता के बाद जानकारी देगा रूसी प्रतिनिधिमंडल

पेसकोव ने कहा कि बातचीत के नतीजों पर कोई टिप्पणी करने से पहले बुधवार की बैठक समाप्त होने का इंतजार करना होगा।
क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, "आज की वार्ता पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद हमारा प्रतिनिधिमंडल अबू धाबी में ही इसके नतीजों की जानकारी देगा।"
Sputnik को वार्ता समूह से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बैठक में यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था के प्रमुख पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। यूक्रेन संघर्ष का समाधान इस व्यापक बातचीत के विषयों में से एक है।

अमेरिकी सैनिक की गिरफ्तारी से रूस का संबंध नहीं

पेसकोव ने ब्रिटेन में एक अमेरिकी सैनिक की गिरफ्तारी पर भी टिप्पणी की। सैनिक पर कथित रूप से रूसी खुफिया एजेंसियों के साथ सहयोग करने का आरोप है।
पेसकोव ने कहा, "इस गिरफ्तारी का हमसे कोई संबंध नहीं है। हमें नहीं पता कि यह किस मामले से जुड़ी है और रूस का इससे कोई लेना-देना नहीं है।"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала