व्यापार और अर्थव्यवस्था

उत्तरी समुद्री मार्ग से नियमित माल ढुलाई की तैयारी में भारत, चीन और दक्षिण कोरिया: रूसी मंत्री

© SovcomflotSovcomflot LNG ship Christophe de Margerie and Russian icebreaker 50 Let Pobedy traverse the Northern Sea Route in February 2021, the first commercial cargo vessel to do so
Sovcomflot LNG ship Christophe de Margerie and Russian icebreaker 50 Let Pobedy traverse the Northern Sea Route in February 2021, the first commercial cargo vessel to do so - Sputnik भारत, 1920, 11.11.2026
सब्सक्राइब करें
भारत, चीन और दक्षिण कोरिया उत्तरी समुद्री मार्ग को नियमित व्यापारिक परिवहन के लिए इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं। रूस के सुदूर पूर्व और आर्कटिक विकास मंत्री अलेक्सेई चेकुनकोव ने यह जानकारी दी।
रूसी संसद की सुदूर पूर्व और आर्कटिक विकास संबंधी समिति की बैठक में चेकुनकोव ने कहा, "चीन, भारत और दक्षिण कोरिया उत्तरी समुद्री मार्ग को नियमित व्यापारिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।"
मंत्री ने बताया कि यह मार्ग धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय परिवहन व्यवस्था का हिस्सा बन रहा है और दूसरे देशों के आर्थिक विकास में भी योगदान दे रहा है। एशिया और मध्य पूर्व के देश इस मार्ग से माल ढुलाई बढ़ाने में रुचि दिखा रहे हैं।
चेकुनकोव के अनुसार, अंतिम लक्ष्य उत्तरी समुद्री मार्ग पर सालभर जहाजों की आवाजाही सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि रूस के बंदरगाहों, बर्फतोड़क जहाजों, आपातकालीन एवं बचाव सेवाओं और उपग्रह आधारित नौवहन व्यवस्था के बिना यह संभव नहीं होगा।
Russian and Afghan flags symbolise growing trade cooperation. - Sputnik भारत, 1920, 11.11.2026
विश्व
रूस और अफगानिस्तान के बीच व्यापार पर अंतर-सरकारी समझौते की तैयारी: अधिकारी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала