https://hindi.sputniknews.in/20261111/kliningraad-men-polish-khufiyaa-ejensiyon-ke-jaasuusii-netvrik-ko-kiyaa-beasri-riuusii-fsb-12850006.html
कलिनिनग्राद में पोलिश खुफिया एजेंसियों के जासूसी नेटवर्क को किया बेअसर: रूसी FSB
कलिनिनग्राद में पोलिश खुफिया एजेंसियों के जासूसी नेटवर्क को किया बेअसर: रूसी FSB
Sputnik भारत
रूस की FSB ने बुधवार को बताया कि एजेंसी ने कलिनिनग्राद में पोलिश खुफिया एजेंसियों के एक एजेंट नेटवर्क की पहचान कर उसे बेअसर कर दिया है। यह नेटवर्क कलिनिनग्राद क्षेत्र में रूसी सैन्य ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रहा था।
2026-11-11T15:08+0530
2026-11-11T15:08+0530
2026-11-11T15:09+0530
रूस की खबरें
रूस का विकास
रूस
मास्को
यूक्रेन का जवाबी हमला
यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (sbu)
यूक्रेन सशस्त्र बल
यूक्रेन
पोलैंड
रूसी विदेशी खुफिया सेवा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0c/19/8597912_0:0:1280:720_1920x0_80_0_0_a35b199825ce7d3ed2816d421c36873d.jpg
FSB के बयान के मुताबिक, यह नेटवर्क क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, प्रवासन और सामाजिक नीतियों से जुड़ी जानकारी भी जुटा रहा था।जांच-पड़ताल के बाद पोलिश खुफिया एजेंसियों के साथ मिलीभगत के आरोप में पोलैंड के 14 नागरिकों के रूसी वीज़ा रद्द करने के साथ-साथ 6 लोगों के रूस में प्रवेश पर रोक लगा दी गई।इसके अलावा, पोलिश खुफिया एजेंसियों के संपर्क में रहने के आरोप में 7 पोलिश और 3 रूसी नागरिकों को चेतावनी दी गई कि देशद्रोह और जासूसी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, हिरासत में लिए गए पोलिश एजेंटों के खिलाफ जासूसी के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं।FSB द्वारा जारी एक वीडियो के अनुसार, एक एजेंट ने कबूल किया कि वह अपने हैंडलर के निर्देश पर कलिनिनग्राद के बाल्टिस्क शहर में रूसी सैन्य ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रहा था।
रूस
मास्को
यूक्रेन
पोलैंड
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0c/19/8597912_161:0:1121:720_1920x0_80_0_0_9b95086febad5cf56f133b0501a45baa.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस का विकास , रूस , मास्को , यूक्रेन का जवाबी हमला , यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (sbu), यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , पोलैंड, रूसी विदेशी खुफिया सेवा
रूस का विकास , रूस , मास्को , यूक्रेन का जवाबी हमला , यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (sbu), यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , पोलैंड, रूसी विदेशी खुफिया सेवा
कलिनिनग्राद में पोलिश खुफिया एजेंसियों के जासूसी नेटवर्क को किया बेअसर: रूसी FSB
15:08 11.11.2026 (अपडेटेड: 15:09 11.11.2026) रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने बुधवार को बताया कि एजेंसी ने कलिनिनग्राद में पोलिश खुफिया एजेंसियों के एक एजेंट नेटवर्क की पहचान कर उसे बेअसर कर दिया है। यह नेटवर्क कलिनिनग्राद क्षेत्र में रूसी सैन्य ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रहा था।
FSB के बयान के मुताबिक, यह नेटवर्क क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, प्रवासन और सामाजिक नीतियों से जुड़ी जानकारी भी जुटा रहा था।
बयान में बताया गया कि FSB ने खुफिया कार्रवाई के दौरान पोलैंड के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की सैन्य खुफिया सेवा और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी के दो एजेंटों को हिरासत में लिया। ये एजेंट रूसी रक्षा मंत्रालय के सैन्य कर्मियों और सैन्य ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाकर उसे आगे भेज रहे थे।
जांच-पड़ताल के बाद पोलिश खुफिया एजेंसियों के साथ मिलीभगत के आरोप में पोलैंड के 14 नागरिकों के रूसी वीज़ा रद्द करने के साथ-साथ 6 लोगों के रूस में प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
इसके अलावा, पोलिश खुफिया एजेंसियों के संपर्क में रहने के आरोप में 7 पोलिश और 3 रूसी नागरिकों को चेतावनी दी गई कि देशद्रोह और जासूसी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, हिरासत में लिए गए पोलिश एजेंटों के खिलाफ जासूसी के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं।
FSB द्वारा जारी एक वीडियो के अनुसार, एक एजेंट ने कबूल किया कि वह अपने हैंडलर के निर्देश पर कलिनिनग्राद के बाल्टिस्क शहर में रूसी सैन्य ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रहा था।