जानें शेन्ज़ेन में होने वाले APEC शिखर सम्मेलन 2026 के बारे में

© Sputnik / Anna Ratkoglo
सब्सक्राइब करें
33वीं APEC आर्थिक नेताओं की बैठक 18-19 नवंबर को चीन में आयोजित की जाएगी जिसका विषय "एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण, साझा समृद्धि को बढ़ावा देना" है।
इस बैठक के मुख्य एजेंडे के तहत तीन प्रमुख प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा: पारदर्शिता, इनोवेशन और सहयोग
इसके अलावा, व्यापार को आसान बनाना, डिजिटल अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सप्लाई चैन को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों में व्यावहारिक सहमति बनाना है।
बैठक की जगह का महत्व
तकनीक के एक वैश्विक केंद्र के रूप में, शेन्ज़ेन को इसलिए चुना गया है ताकि इनोवेशन के क्षेत्र में चीन की उपलब्धियों और क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने की उसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया जा सके।
रूस की भागीदारी से जुड़े संबंधित घटनाक्रम
शेन्ज़ेन शिखर सम्मेलन के दौरान, 19 नवंबर को रूस, चीन और अमेरिका के नेताओं: व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक के साथ साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी।
रूस के राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया कि रूस ने 2035 में APEC की अध्यक्षता करने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है और उसे उम्मीद है कि उसे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का अवसर मिलेगा।
शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति, शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति, व्लादिमीर पुतिन, अमेरिका के राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रम्प, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति, ली जे-म्युंग, वियतनाम के राष्ट्रपति, तो लाम, कनाडा के प्रधानमंत्री, मार्क कार्नी, जापान की प्रधानमंत्री, सनाए तकाइची, मलेशिया के प्रधानमंत्री, अनवर इब्राहिम शामिल होंगे।
इस सम्मेलन में ब्रुनेई के सुल्तान, चिली के राष्ट्रपति, थाईलैंड के प्रधानमंत्री, मैक्सिको के राष्ट्रपति, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री, फिलीपींस के राष्ट्रपति, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री, पेरू के राष्ट्रपति, सिंगापुर के प्रधानमंत्री शामिल होंगे, वहीं इस सम्मेलन में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के आने की भी संभावना है और यदि वे शिखर सम्मेलन में शामिल होते हैं, तो रूस के राष्ट्रपति उनके साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं।

उम्मीद है कि शिखर सम्मेलन के बाद, प्रतिभागी "शेन्ज़ेन पहल" को अपनाएंगे। यह पहल व्यावसायिक समुदाय के प्रमुख प्रस्तावों को व्यवस्थित और संक्षेप में प्रस्तुत करेगी, जिन्हें बाद में 33वीं APEC आर्थिक नेताओं की अनौपचारिक बैठक के प्रतिभागियों के समक्ष रखा जाएगा।