विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

APEC सम्मेलन: वैश्विक चुनौतियों और सहयोग पर पुतिन के प्रमुख बयान

© Sputnik / Sergey Bobylev / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin
Russian President Vladimir Putin - Sputnik भारत, 1920, 18.11.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शेन्ज़ेन में APEC बिजनेस समिट को संबोधित किया। उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की बढ़ती भूमिका, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिस्पर्धा, रूस के विकास और तकनीकी सहयोग पर बात की।

पुतिन के प्रमुख बयान:

▪️ एशिया-प्रशांत क्षेत्र वैश्विक अर्थव्यवस्था का केंद्र और दुनिया का औद्योगिक एवं तकनीकी हब बन गया है।
▪️ एशियाई देशों ने लंबी छलांग लगाई है और "दुनिया की फैक्ट्री" से नवाचार के प्रमुख केंद्रों में तब्दील हो गए हैं।
▪️ नई परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने के बजाय, पूर्ववर्ती वर्चस्ववादी शक्तियाँ उभरती अर्थव्यवस्थाओं के विकास को बाधित करने का प्रयास कर रही हैं।
▪️ रूस ने प्रतिबंधों की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया है।
▪️ रूस डिजिटल परिवर्तन में अग्रणी देशों में शामिल है और उसके भाषा मॉडल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मॉडलों में से हैं।
▪️ यूरोपीय संघ के देशों में जीवन स्तर गिर रहा है, जो यूरोज़ोन के लिए अपमानजनक है।
▪️ रूस एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अपने साझेदारों के साथ तकनीक साझा करने और उनकी तकनीकी संप्रभुता को मजबूत करने में मदद करने के लिए तैयार है।
▪️ केवल संप्रभुता सुनिश्चित करके ही देश अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान और स्वतंत्रता बनाए रख सकते हैं।
पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक को लेकर भी विश्वास जताया कि इससे महत्वपूर्ण लाभ होंगे।
APEC नेताओं की 33वीं बैठक 18 से 19 नवंबर को चीन में आयोजित हो रही है, इस वर्ष इसका विषय है "साथ मिलकर समृद्ध होने वाले एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण।"
APEC summit in Shenzhen - Sputnik भारत, 1920, 18.11.2026
विश्व
APEC शिखर सम्मेलन में बोले राष्ट्रपति पुतिन, वैश्विक व्यापार और सहयोग पर दिया ज़ोर
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала