अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने की विशेष जिम्मेदारी रूस, चीन और अमेरिका पर है: पुतिन
14:05 19.11.2026 (अपडेटेड: 17:31 19.11.2026)

© Sputnik / Sergey Bobylev
/ सब्सक्राइब करें
त्रिपक्षीय वार्ता में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस, चीन और अमेरिका संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के समय से ही इसके साथ जुड़े रहे हैं, और अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने की जिम्मेदारी इन्हीं देशों की है।
तीन देशों की बैठक के दौरान पुतिन ने कहा, "हम [रूस, चीन और अमेरिका] संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के समय से ही इसके साथ जुड़े रहे हैं। इसलिए, हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम अंतरराष्ट्रीय कानून की उस व्यवस्था को सुरक्षित रखें और मजबूत करें, जो इस वैश्विक संगठन के बनने के बाद से विकसित हुई है। इसमें संयुक्त राष्ट्र चार्टर और उसमें शामिल सिद्धांत भी आते हैं।"
राष्ट्रपति पुतिन ने आगे कहा कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने की साझा जिम्मेदारी इन तीनों देशों की है।
🚨Vladimir Putin's full speech at historic trilateral meeting with Donald Trump and Xi Jingping https://t.co/0JAJdFhHr7
— Sputnik India (@Sputnik_India) November 19, 2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक शेन्ज़ेन में APEC शिखर सम्मेलन के दौरान हो रही है। तीनों नेताओं ने लगभग डेढ़ घंटा चर्चा की।
राष्ट्रपति पुतिन के वक्तव्य के मुख्य बिंदु:
यूक्रेन संघर्ष सहित तमाम क्षेत्रीय विवादों के समाधान को लेकर रूस, चीन और अमेरिका के कई साझा हित हैं।
यदि रूस, चीन और अमेरिका रचनात्मक सहयोग करें, तो वे दुनिया में स्थिरता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाए रखने की साझा जिम्मेदारी इन तीनों देशों को एक सूत्र में जोड़ती है।
राष्ट्रपति ने वैश्विक व क्षेत्रीय संबंधों और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा करने का प्रस्ताव रखा।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में रूस, चीन और अमेरिका के साझा हितों को रेखांकित किया।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के वक्तव्य के मुख्य बिंदु:
आज के विश्व को शांतिपूर्ण नहीं कहा जा सकता; अमेरिका, चीन और रूस को मिलकर पृथ्वी पर शांति की रक्षा करनी चाहिए।
प्रमुख शक्तियों के बीच सकारात्मक तालमेल अनेक विकल्पों में से एक चुनाव नहीं, बल्कि समय की आवश्यकता है।
चीन, रूस और अमेरिका को वैश्विक समस्याओं के समाधान में सहयोग करना चाहिए और मिलकर संपूर्ण विश्व में शांति व स्थिरता सुनिश्चित करनी चाहिए।
जब महाशक्तियों के बीच सहमति होती है, तो विश्व में शांति बनी रहती है; किंतु जब उनके मध्य टकराव होता है, तो संपूर्ण विश्व में अराजकता फैल जाती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वक्तव्य के मुख्य बिंदु:
रूस, चीन और अमेरिका के मध्य संवाद जारी रखना अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रपति ने एक उज्ज्वल भविष्य के लिए वार्ता के प्रति अपनी वचनबद्धता पर बल दिया।
उन्होंने परमाणु हथियारों में कमी के विषय पर विचार-विमर्श करने की आवश्यकता रेखांकित की।
इस बैठक में यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा होगी, और सभी पक्ष इसके समाधान में रुचि रखते हैं।
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) नियंत्रण से बाहर हो गया है।
