खेल
Sputnik के साथ खेल की दुनिया की यात्रा करें - क्रिकेट से फुटबॉल तक! खेल को लेकर खास साक्षात्कार और विश्लेषण प्राप्त करें।

रूस ने खेलों में भेदभाव की सार्वजनिक जांच की मांग की: OSCE में रूसी प्रतिनिधि

© Sputnik / Alexey Filippov / मीडियाबैंक पर जाएंAthletes representing Russia perform a ribbon routine during the final of the Strongest Cup 2025 international rhythmic gymnastics competition
Athletes representing Russia perform a ribbon routine during the final of the Strongest Cup 2025 international rhythmic gymnastics competition - Sputnik भारत, 1920, 20.11.2026
सब्सक्राइब करें
OSCE में रूस के स्थायी प्रतिनिधि दिमित्री पोल्यांस्की ने शुक्रवार को संगठन के संबंधित कार्यकारी निकायों से रूसी खिलाड़ियों के खिलाफ उठाए गए भेदभावपूर्ण कदमों की सार्वजनिक जांच करने की मांग की।
OSCE की स्थायी परिषद की बैठक के दौरान उन्होंने कहा, "हम संगठन के संबंधित कार्यकारी निकायों के नेतृत्व से मौजूदा स्थिति पर जवाब देने और हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ उठाए गए भेदभावपूर्ण कदमों की सार्वजनिक जांच करने की पुरजोर अपील करते हैं। इस मामले में 'गोपनीय कूटनीति' पर्याप्त नहीं है।"
यह बैठक मीडिया के लिए बंद थी। रूसी पक्ष के बयान का पूरा पाठ स्पुतनिक को मिला है।
अपने संबोधन में पॉलींस्की ने रूसी खिलाड़ियों के खिलाफ भेदभाव के कई मामलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 16 नवंबर से नॉर्वे ने रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें वे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो तटस्थ खिलाड़ी के रूप में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि फिनलैंड में भी इसी तरह के कदम उठाए गए हैं।
इस संबंध में रूसी राजनयिक ने कहा कि OSCE में शामिल देशों को खिलाड़ियों को भेदभाव से बचाने के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रूसी खिलाड़ियों के साथ किया जा रहा मनमाना व्यवहार भविष्य में किसी अन्य देश के खिलाड़ियों के साथ भी हो सकता है।
कनाडा के अधिकारी कथित तौर पर रूसी हॉकी खिलाड़ियों को आगामी विश्व जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से रोकने की योजना बना रहे हैं। यह प्रतियोगिता 26 दिसंबर, 2026 से 5 जनवरी, 2027 तक कनाडा के एडमोंटन और रेड डियर शहरों में आयोजित होनी है।
इसके अलावा, खेल पंचाट न्यायालय (CAS) द्वारा रूसी राष्ट्रीय हॉकी टीमों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में फिर से शामिल करने के फैसले के बावजूद, सात यूरोपीय देशों के राष्ट्रीय हॉकी महासंघों ने जर्मनी में होने वाली विश्व हॉकी चैंपियनशिप में रूसी टीमों के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। इन देशों में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, लातविया, नॉर्वे, फिनलैंड, चेक गणराज्य और स्वीडन शामिल हैं।
रूस ने अपने विद्यार्थियों, विद्वानों, सांस्कृतिक हस्तियों और खिलाड़ियों पर लगाए गए प्रतिबंधों की बार-बार आलोचना की है। उसने शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और खेलों के राजनीतिकरण का भी विरोध किया है। मॉस्को का कहना है कि राष्ट्रीयता के आधार पर भेदभाव स्वीकार्य नहीं है और राजनीतिक दबाव बनाने के लिए मानवीय संबंधों का इस्तेमाल भी नहीं किया जाना चाहिए।
Художественная гимнастика. Кубок сильнейших. Финал - Sputnik भारत, 1920, 13.10.2026
विश्व
रूसी जिम्नास्टिक महासंघ ने डच सरकार द्वारा रूसी खिलाड़ियों का वीज़ा खारिज करने पर जताई कड़ी नाराजगी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала