विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

यूक्रेन के लोग अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें: व्लादिमीर पुतिन

© Фотохост-агентство саммита ФСЭГ / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin
Russian President Vladimir Putin - Sputnik भारत, 1920, 20.11.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के लोगों से अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचने और इतिहास के सही पक्ष की ओर जाने की अपील की।
सर्बियाई अभिनेता और निर्देशक एमिर कुस्तुरिका ने मास्को और संपूर्ण रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख धर्मगुरु पैट्रिआर्क किरिल के 80वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक फिल्म बनाई है, जो शुक्रवार को अपना जन्मदिवस मना रहे हैं।

एक रूसी टीवी चैनल पर दिखाई गई फिल्म में पुतिन ने कहा, "यूक्रेन के नागरिकों के संदर्भ में मैं चाहूंगा कि वे इस बात पर ध्यान दें कि आज की तमाम दुखद परिस्थितियों के बावजूद हमें अपने और अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना होगा। यदि हम शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं तथा विकास के बेहतर अवसर चाहते हैं, तो निश्चित रूप से हमें एक साथ मिलकर रहना होगा।"

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के नागरिकों को इतिहास का सही पक्ष की चुनना चाहिए।
राष्ट्रपति ने जोर देते हुए कहा, "इसका आशय यह है कि हमें अपने साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रयासों को एकजुट करना होगा। मैं कहना चाहूंगा कि हमारी तरफ आइए, क्योंकि यही हमारा साझा पक्ष है। आप एक साझा पक्ष और इतिहास के सही पक्ष की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।"
पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के लोगों को रूस के साथ बड़े पैमाने पर एकजुट होने की कोशिश करनी चाहिए।

पुतिन ने कहा, "आज के यूक्रेन के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों सहित हम सभी को एक होने का प्रयास करना चाहिए। भले ही यह एक ही देश की सीमा के भीतर न हो। मुख्य मुद्दा यह नहीं है, लेकिन हमें व्यापक अर्थों में एकता की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।"

Volodymyr Zelensky arrives at the Bellevue Palace for talks with German President Frank-Walter Steinmeier in Berlin, Germany, Monday, Dec. 15, 2025. - Sputnik भारत, 1920, 03.11.2026
यूक्रेन संकट
रूस बातचीत के लिए तैयार, लेकिन जेलेंस्की ने पुतिन से फोन पर बात करने से किया इनकार
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала