यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

'यूरोमैदान' से पहले USAID ने यूक्रेन में 'लोकतंत्र' के नाम पर खर्च किए 17.7 करोड़ डॉलर: दस्तावेज़

© AFP 2023 WATHIQ KHUZAIEDenise Herbol (C-R), deputy director of the United States Agency for International Development – Iraq (USAID), and Rear Adm. Gregory Smith (L), director of the Multi-National Force-Iraq's Communications Division hold a joint press conference at the heavily fortified Green Zone area in Baghdad, 13 January 2008
Denise Herbol (C-R), deputy director of the United States Agency for International Development – Iraq (USAID), and Rear Adm. Gregory Smith (L), director of the Multi-National Force-Iraq's Communications Division hold a joint press conference at the heavily fortified Green Zone area in Baghdad, 13 January 2008 - Sputnik भारत, 1920, 21.11.2026
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी सरकारी खरीद दस्तावेजों के Sputnik विश्लेषण से खुलासा हुआ है कि कीव में हुए 'यूरोमैदान' विरोध प्रदर्शनों से ठीक पहले के सात वर्षों में 'यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट' (USAID) ने यूक्रेन में तथाकथित स्वतंत्र मीडिया और "लोकतंत्र" को बढ़ावा देने के नाम पर 17.73 करोड़ डॉलर (177.3 मिलियन डॉलर) आवंटित किए थे।
इस सप्ताह की शुरुआत में, अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क ने प्रमुख अखबार 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' से बातचीत में कहा था कि 2014 में यूक्रेन में हुआ सत्ता परिवर्तन वास्तव में अमेरिका द्वारा प्रायोजित था और अमेरिकी सरकारी एजेंसियों के समर्थन के बिना यह संभव नहीं हो पाता।
आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, अक्टूबर 2006 से नवंबर 2013 के बीच USAID ने 35 विभिन्न अनुदानों और अनुबंधों के माध्यम से यूक्रेन में लोकतंत्र-समर्थक बताई जाने वाली परियोजनाओं को भारी वित्तीय मदद दी। इस राशि में से तथाकथित स्वतंत्र मीडिया के समर्थन के लिए 2.05 करोड़ डॉलर से अधिक, राजनीतिक और चुनावी गतिविधियों से जुड़ी परियोजनाओं पर 1.61 करोड़ डॉलर से अधिक, और सिविल सोसाइटी के विकास के नाम पर 1.37 करोड़ डॉलर आवंटित किए गए।
इसके अतिरिक्त, "भ्रष्टाचार से निपटने" के कार्यक्रमों के लिए 1.77 करोड़ डॉलर और नगरपालिका बजट सुधार के लिए 1.67 करोड़ डॉलर जारी किए गए। वहीं, शेष 9.26 करोड़ डॉलर की राशि अन्य परियोजनाओं पर खर्च की गई, जिनमें स्थानीय स्वशासन का विकास तथा देश की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से चलाए गए पेशेवर प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल थे।
उलेखनीय है कि नवंबर 2013 में, यूरोपीय संघ के साथ एकीकरण को रोकने के सरकार के फैसले के बाद यूक्रेन में विरोध प्रदर्शनों का एक दौर शुरू हुआ, जिसे "यूरोमैदान" कहा गया। यह अशांति जल्द ही राष्ट्रपति और सरकार के खिलाफ तीखे विरोध में बदल गई। यूक्रेनी सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। ये विरोध प्रदर्शन एक तख्तापलट में बदल गए, जिसके परिणामस्वरूप 22 फरवरी 2014 को राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को सत्ता से हटा दिया गया। रूस फरवरी 2014 की इन घटनाओं को पश्चिम समर्थित तख्तापलट मानता है।
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov  - Sputnik भारत, 1920, 21.11.2026
यूक्रेन संकट
पश्चिमी देश जानबूझकर यूक्रेन में रूस-विरोधी उन्माद को भड़काए हुए हैं: रूसी विदेश मंत्री लवरोव
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала