- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूसी वैज्ञानिकों ने एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया को बेअसर करने वाली दवा विकसित की

© Sputnik / Evgeniy Odinokov / मीडियाबैंक पर जाएंEvaluation of Sputnik V Vaccine Effectiveness in the Gemotest Laboratory in Moscow, Russia
Evaluation of Sputnik V Vaccine Effectiveness in the Gemotest Laboratory in Moscow, Russia - Sputnik भारत, 1920, 22.11.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के ‘गमालेया महामारी विज्ञान और सूक्ष्मजीव विज्ञान अनुसंधान केंद्र’ के विशेषज्ञों ने ‘क्लेबसिएला न्यूमोनिया’ बैक्टीरिया के एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी स्ट्रेन के खिलाफ एक नई दवा विकसित की है।
यह दवा पारंपरिक एंटीबायोटिक दवाओं से अलग तरीके से काम करती है, क्योंकि यह बैक्टीरिया को सीधे मारने के बजाय उनकी विषाक्त पदार्थों का उत्पादन करने, सक्रिय रूप से फैलने, कोशिकाओं पर हमला करने और सुरक्षात्मक परत (बायोफिल्म) बनाने की क्षमता को अवरुद्ध कर देती है।
क्लेबसिएला न्यूमोनिया से गंभीर निमोनिया, रक्तप्रवाह संक्रमण और मूत्र मार्ग में संक्रमण हो सकता है, जिसमें मृत्यु दर 40% से 70% तक पहुंच जाती है। चिकित्सा आंकड़ों से पता चलता है कि यूरोपीय संघ (EU) में 2019 और 2025 के बीच इस बैक्टीरिया से होने वाले रक्त संक्रमण के मामलों में 72% की वृद्धि दर्ज की गई है।
वैज्ञानिकों की यह उपलब्धि एंटीबायोटिक प्रतिरोध से निपटने का एक नया रास्ता खोलती है, क्योंकि मुख्य खतरा सामान्य बैक्टीरिया से नहीं, बल्कि इसके उन प्रतिरोधी स्ट्रेन (प्रकारों) से है जिन पर मानक उपचार का असर नहीं होता है।
Russian polar explorers work to set up a new drifting station in the Arctic - Sputnik भारत, 1920, 22.11.2026
Sputnik मान्यता
आर्कटिक की बर्फ पतली होने से रूस के उत्तरी समुद्री मार्ग पर जहाजों के आवागमन का समय बढ़ सकता है
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала