- Sputnik भारत, 1920
Sputnik स्पेशल
उबाऊ राजनीतिक मामले और अधिकारियों की टिप्पणियाँ आपको Sputnik से नहीं मिलेंगी! देश और विदेश से आम ही लोग अपनी भावनाएं और आकांक्षाएं Sputnik से साझा करते हैं। ह्रदय को छूनेवाली कहानियाँ, प्रेरणादायक सामग्रियाँ और आश्चर्यपूर्ण रहस्योद्घाटन प्राप्त करें!

पश्चिम और NATO को शांति बनाए रखने के लिए रूस की सुरक्षा चिंताओं को समझना होगा: विशेषज्ञ

© SputnikRussia–US–Ukraine talks in Abu Dhabi
Russia–US–Ukraine talks in Abu Dhabi - Sputnik भारत, 1920, 25.11.2026
सब्सक्राइब करें
बोवी स्टेट यूनिवर्सिटी में एकेडमिक ट्रांसफॉर्मेशन के निदेशक और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रोफेसर डॉ. मैथ्यू क्रॉस्टन ने Sputnik को बताया कि रूस और NATO के बीच टकराव रोकने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे।
उनके अनुसार, इसमें NATO द्वारा यूक्रेन को सदस्यता न देना और यूक्रेन का पश्चिमी देशों के साथ-साथ रूस से भी अच्छे और खुले संबंध बनाए रखना शामिल है।
प्रोफेसर डॉ. मैथ्यू क्रॉस्टन ने अन्य सुझाव देते हुए कहा, "रूस की सीमाओं के पास NATO के नए सदस्य देशों में रूस के खिलाफ सुरक्षा के नाम पर सैनिकों या परमाणु हथियारों की तैनाती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर NATO को अपना अस्तित्व बनाए रखना है, तो उसे अपने बुनियादी नियमों और दस्तावेजों में बदलाव करना होगा, ताकि उसका मकसद सिर्फ रूस के खिलाफ लड़ना या उसे रोकना न रह जाए।"
इसके अलावा, क्रॉस्टन ने कहा कि यूरोप में नई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अमेरिका ने जेरेड कुशनर के जरिए जो प्रस्ताव दिया है, वह रूस के हितों को केवल जिक्र करता है, लेकिन उन्हें पूरी तरह स्वीकार नहीं करता।
उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव रूस की सुरक्षा चिंताओं को कुछ हद तक मानने की बात तो करता है, लेकिन रूस की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम या स्पष्ट योजना पेश नहीं करता।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала