भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत और रूस के बीच व्यापार 31 अरब डॉलर तक पहुंचा - भारतीय निर्यातक संघ

वित्तीय साल 2022-2023 (अप्रैल से मार्च तक चलता है) के पहले आठ महीनों में भारत और रूस के बीच व्यापार 31 अरब डॉलर तक पहुंचा।
Sputnik
इसके बारे में भारतीय निर्यात संगठनों के संघ (एफाईईओ) के सामान्य और कार्यकारी निदेशक अजय सहाय ने पत्रकारों को बताया।

“भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022 के अप्रैल से नवंबर तक 31 अरब डॉलर तक पहुँच गया,” उन्होंने कहा। सहाय के अनुसार, इसका मुख्य कारण यह है कि रूस से भारत के निर्यात में घातीय बढ़ोतरी हो रही थी और वह मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले आठ महीनों में 5.6 अरब डॉलर से 29 अरब डॉलर तक पहुँच गया।“

एफाईईओ के निदेशक के मुताबिक, “रूस से भारत में कुल आयात का कोई 90% प्रतिशत हिस्सा तेल उत्पाद और उर्वार्यक हैं।“
वहीं, जैसा ड़ा सहाय ने कहा, भारत से रूस में निर्यात में 14 फीसदी का घटाव हुआ और वह 2.2 अरब डॉलर से 1.9 अरब डॉलर हो गया।
उसी वक्त इन हालात में भारत से रूस में निर्यात में चाय और काफी समेत कृषि उत्पादों का निर्यात और कार्बनिक रसायन और फार्मास्यूटिकल्स, यांत्रिक और चिकित्सा उपकरण का निर्यात बढ़ गया।
"फिलहाल निर्यात में छोटी-सी बढ़ोतरी देखने को मिलती है क्योंकि संभार तंत्र की समस्याएं सुलझाई जा रही है और भारतीय कंपनियां उन बैंकों से भुगतान प्राप्त करते हैं जो प्रतिबंधों के तहत नहीं हैं,” सहाय ने समझाया।
विचार-विमर्श करें