भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत ने रूस से दिसंबर में प्रतिदिन एक मिलियन बैरल तेल का आयात किया: रिपोर्ट

© AP Photo / Gary KazanjianFILE - In this June 8, 2017, file photo, oil derricks are busy pumping as the moon rises near the La Paloma Generating Station in McKittrick, Calif. The U.S. is on pace to leapfrog both Saudi Arabia and Russia as the world’s biggest oil producer
FILE - In this June 8, 2017, file photo, oil derricks are busy pumping as the moon rises near the La Paloma Generating Station in McKittrick, Calif. The U.S. is on pace to leapfrog both Saudi Arabia and Russia as the world’s biggest oil producer - Sputnik भारत, 1920, 16.01.2023
सब्सक्राइब करें
रूस लगातार तीसरे महीने भारत के लिए कच्चे तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता रहा और दिसंबर 2022 में एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है।
एनर्जी कार्गो ट्रैकर वोर्टेक्सा के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने दिसंबर में पहली बार रूस से प्रतिदिन 10 लाख बैरल तेल का आयात किया है।
इससे पहले, नवंबर 2022 में रूस से भारत का आयात 909,403 बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) और अक्टूबर में 935,556 बीपीडी से अधिक था।
रूस से सबसे अधिक कच्चे तेल के आयात का पिछला रिकॉर्ड जून 2022 में बना था। उस समय भारत प्रतिदिन 942,694 बैरल खरीदा था। अब भारत के कुल कच्चा तेल आयात में रूस का हिस्सा बढ़कर 25 प्रतिशत हो गया है।
गौरतलब है कि भारत को कच्चे तेल का निर्यात उस समय चरम पर था जब यूरोपीय संघ और अमेरिका ने रूस के समुद्री तेल पर मूल्य सीमा (प्राइस कैप) लगा दी थी। भारत मूल्य सीमा को नहीं माना था।
The tanker Sun Arrows loads its cargo of liquefied natural gas from the Sakhalin-2 project in the port of Prigorodnoye, Russia, on Friday, Oct. 29, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 09.01.2023
भारत-रूस संबंध
रूस से तेल खरीदते समय भारत बाजार पर सबसे अच्छा प्रस्ताव चुनता है: विदेश मंत्रालय
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता और आयातक देश है। यह अपनी जरूरत का 85 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है। यहां रिफाइनरियों में कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों में बदला जाता है।
वोर्टेक्सा के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने दिसंबर में इराक से 803,228 बीपीडी और सऊदी अरब से 718,357 बीपीडी तेल का आयात किया। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दिसंबर 2022 में 323,811 बीपीडी तेल बेचकर भारत का चौथा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता रहा।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала