भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत ने 2022 में रूस से कोकिंग कोयले का आयात 141% तक बढ़ाया - रिपोर्ट

© AP Photo / Anupam NathFILE- In this Oct. 20, 2010 file photo, Indian laborers carry coal to load on a truck in Gauhati, India
FILE- In this Oct. 20, 2010 file photo, Indian laborers carry coal to load on a truck in Gauhati, India - Sputnik भारत, 1920, 11.01.2023
सब्सक्राइब करें
2022 के अप्रैल की शुरुआत में यूरोपीय संघ ने यूक्रेन में रूसी विशेष सैन्य अभियान के कारण रूसी कोयले के आयात पर प्रतिबंध लगाया था, इसलिए कोयले की रूसी कंपनियों ने दूसरे देशों में कोयले का निर्यात करने का निर्णय किया।
भारत ने 2022 में रूस से कोकिंग कोयले का आयात 141% तक बढ़ाया, जिसके बारे में जानकारी भारतीय कंसल्टेंसी कोलमिंट ने साझा की।
उसके आंकड़ों के अनुसार, 2021 में भारत ने रूस से इस कोयले का 11.5 लाख टन आयात किया था। लेकिन 2022 में उसने रूस से 27.7 लाख टन कोयले का आयात किया।

विश्लेषकों का कहना है कि भारत अमेरिका, इंडोनेशिया, मोजाम्बिक और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से कोकिंग कोयले की खरीद में विविधता लाना चाहता है, इसलिए रूस से कोयले का आयात बढ़ा रहा है।
कोलमिंट के आंकड़ों के अनुसार 2022 में भारत में कोकिंग कोयले की कुल आपूर्ति 5.59 करोड़ टन थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया से आयात 15 प्रतिशत घटकर 3.78 करोड़ टन हो गया, फिर भी वह भारत में इस कोयले का सब से बड़ा आपूर्तिकर्ता रहा। ऑस्ट्रेलिया से कोयले की आपूर्ति में कटौती बारिश और बाढ़ के कारण हुई थी, जिनके नतीजे में कोयले के खनन पर प्रभाव पड़ा था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала