यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना यूक्रेन में पश्चिमी टैंकों को नष्ट करने के लिए विशेष समूह बना रही है

मास्को (Sputnik) - रूसी सशस्त्र बलों ने ऐसे विशेष समूहों को बनाना शुरू किया है, जिन्हें रक्षा मंत्रालय पश्चिमी देशों द्वारा कीव को दिए गए टैंकों को नष्ट करने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है, लड़ाकू प्रशिक्षण केंद्र के अध्यक्ष एवगेनी अरिफूलिन ने रविवार को कहा।
Sputnik
"यह कार्य उप रक्षा मंत्री कर्नल-जनरल [युनुस-बेक] येवकूरोव के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिन्होंने इन समूहों को बनाने का विशिष्ट लक्ष्य रखा था। उनके निर्देशों के अनुसार, लड़ाकू प्रशिक्षण के मुख्य विभाग के प्रमुख कर्नल-जनरल [इवान] बुवाल्तसेव ने अपनी टीम के साथ सिफारिशों को बनाया और उनको पूरा करने के लिए काम का आयोजन किया, और लड़ाकू प्रशिक्षण केंद्र इन उपायों को अमल में ला रहा है," अरिफूलिन ने रूसी ब्रॉड्कैस्टर ज़्वेज़्दा को बताया।
उन्होंने विशेष समूह बनाने को "महान राज्य व्यवस्थित कार्य" कहा।

"हम उनके सभी [पश्चिमी टैंकों के] अच्छे गुणों और कमजोरियों को जानते हैं और कर्मियों को तैयार कर रहे हैं ... इसके साथ टैंक चलाने वाले सैनिक यहां टैंक द्वन्द्व के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे हैं," उन्होंने कहा।

यूक्रेन संकट
कीव को नाटो की हथियारों की आपूर्ति लड़ाई में यूक्रेन को सफलता नहीं दिला सकती: रूसी रक्षा मंत्री
अरिफूलिन के अनुसार, रूसी सैनिक विशेष रूप से अमेरिकी टैंक अब्राम्स, जर्मन लेपर्ड 2, फ्रेंच लेक्लेर्क और यूके चैलेंजर का अध्ययन कर रहे हैं।
जब रूस ने लगभग एक साल पहले यूक्रेन में अपना सैन्य विशेष अभियान शुरू किया था, तब से पश्चिमी देश कीव को विभिन्न प्रकार की हथियार प्रणालियों की आपूर्ति कर रहे हैं, जिन में वायु रक्षा मिसाइल, मल्टपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, टैंक, स्व-चालित तोपखाने और विमान-विरोधी बंदूकें शामिल हैं। क्रेमलिन ने बार-बार कीव को हथियारों की आपूर्ति करना जारी रखने के खिलाफ चेतावनी दी है।
विचार-विमर्श करें