यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

कीव को नाटो की हथियारों की आपूर्ति लड़ाई में यूक्रेन को सफलता नहीं दिला सकती: रूसी रक्षा मंत्री

© AP Photo
 - Sputnik भारत, 1920, 07.03.2023
सब्सक्राइब करें
रूस ने बार-बार चेतावनी दी थी कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की कीव को सैन्य सहायता यूक्रेनी संकट को सिर्फ आग में घी डालने जैसी है।
रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि कीव को नाटो की हथियारों की बढ़ी हुई आपूर्ति लड़ाई के मैदान में यूक्रेन को सफलता नहीं देगी।

शोइगु ने मंगलवार को रूसी सशस्त्र बलों के नेताओं के साथ एक बैठक में कहा, "नाटो देशों द्वारा कीव शासन का समर्थन करने से लड़ाई के मैदान में यूक्रेनी सैनिकों को सफलता नहीं मिलती है। हाँ, इसके विपरीत, यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सैनिकों को पहुंचाए गए नुकसान में वृद्धि जरूर हुई है।"

रूस द्वारा यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू करने के बाद अमेरिका और उसके सहयोगियों ने कीव को अपनी सैन्य सहायता बहुत बढ़ाई है। पश्चिमी देश कीव को विभिन्न प्रकार की हथियार प्रणालियाँ प्रदान करते रहे, जिन में वायु रक्षा मिसाइलें, मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, टैंक, स्व-चालित तोपखाने और विमान-विरोधी गन शामिल हैं।
रूसी विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि नाटो कीव को हथियारों की आपूर्ति करते हुए "आग से खेलता है", और कि यूक्रेन में हथियारों की कोई भी आपूर्ति रूसी सेना के लिए वैध लक्ष्य बन जाएगी। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया कि पश्चिमी देश यूक्रेनी संकट में सीधे तौर पर शामिल हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала