विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

5 महीने में अमेरिका को प्रभावित करे यूक्रेन अथवा शांति वार्ता होगा आखिरी रास्ता: रिपोर्ट

कुछ अनुमानों के अनुसार, अमेरिका ने यूक्रेन को 113 अरब डॉलर से अधिक सहायता प्रदान की है या देने का वादा किया है।
Sputnik
अमेरिकी मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि यूक्रेन के पास स्पष्ट और महत्वपूर्ण सफलता दिखाने के लिए पांच महीने हैं या पश्चिमी सहयोगियों को डर है कि अमेरिका की वित्तीय और सैन्य सहायता कम हो सकती है और यूक्रेन पर शांति वार्ता में भाग लेने के लिए दबाव डाला जाएगा।
अमेरिकी मीडिया ने कुछ अनामक वरिष्ठ यूरोपीय अधिकारियों का हवाला देते हुए इस विषय की सूचना दी।
एक यूरोपीय अधिकारी ने कहा कि अमेरिका में चुनाव आने वाले हैं और यह महत्वपूर्ण है कि अमेरिकी जनता सोचे कि यूक्रेन को दी गई 113 अरब डॉलर से अधिक करदाताओं की सहायता प्रभावी हुई है और "ये सभी सहायता पैकेज यूक्रेनी सफलता के मामले में प्रभावी हुए हैं।"
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार पिछले साल दिया गया मौजूदा 48 अरब डॉलर का पैकेज लगभग पांच और महीनों तक यूक्रेन के लिए पर्याप्त है।
फिर भी, इस महीने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई की शुरुआत का आदेश देने से पहले उनके देश को और भी अधिक पश्चिमी हथियारों की आवश्यकता है। इस सप्ताह उन्होंने चार नाटो देशों यानी इटली, जर्मनी, फ्रांस और यूके का दौरा किया, और उनको अरबों की सहायता मिली, लेकिन अमेरिका की सहायता की तुलना में यूरोपीय सहायता कम है।
इसके साथ अमेरिकी सरकार अपनी स्व-निर्धारित ऋण सीमा का सामना कर रही है, जिसके कारण घरेलू खर्च पर बहस हो रहे हैं। कुछ सामाजिक कार्यक्रमों को कम किया जा सकता है, और अगर यूक्रेन को विजयी शक्ति के रूप में प्रस्तुत करना असंभव होगा तो अमेरिकी करदाताओं को यूक्रेन को सहायता पैकेज भेजने की जरूरत समझाना और भी कठिन हो जाएगा।
यूक्रेन संकट
कई देशों ने ज़ेलेंस्की से इस्तीफे की मदद से भी संकट समाप्त करने की अपील की: अमेरिकी पत्रकार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कम से कम सार्वजनिक रूप से यूक्रेन के पूरे समर्थक के रूप में दिखाई देते हैं। बुधवार को G7 शिखर सम्मेलन जाने से पहले, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा था कि "राष्ट्रपति बाइडन ने उस समय तक यूक्रेन का समर्थन करने का बहुत स्पष्ट दावा किया है, जिस समय तक यह जरूरी होगा।"
हालांकि, 2024 में बाइडन के संभावित प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे संघर्ष के बारे में "जीतने और हारने के संदर्भ में" नहीं सोचते हैं और इसके बजाय "इसे हल करने पर ध्यान केंद्रित किया है ताकि हम इन सभी लोगों को मारना खत्म कर दें।" उनके अनुसार वे अधिक सहायता पैकेज नहीं भेजेंगे और इसके साथ उन्होंने संघर्ष को "24 घंटों में" समाप्त करने का वादा किया था।
और अन्य रिपब्लिकनों की ओर से संकेत मिले हैं कि यूक्रेन के लिए समर्थन असीमित नहीं है। हालांकि हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने कहा था कि वे यूक्रेन का "समर्थन" करना जारी रखेंगे, उन्होंने वह भी कहा था कि यह "ब्लैंक चेक" के रूप में नहीं होगा।
अमेरिकी जनता के बीच भी यूक्रेन का समर्थन कम हो रहा है। जनवरी में सर्वेक्षणों ने दिखाया कि समर्थन 48 प्रतिशत है, जबकि इस से पहले अन्य सर्वेक्षणों के अनुसार यह संख्या 50 प्रतिशत से अधिक थी। लेकिन यह संख्या पिछली गर्मियों की संख्या की तुलना में बहुत कम है जब 73 प्रतिशत अमेरिकियों ने यूक्रेन को सैन्य सहायता का समर्थन किया था।
यूक्रेनी सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण सफलता के बिना, यह संभावना नहीं है कि यह प्रवृत्ति बदलेगी।

एक अधिकारी ने कहा, "अगर सितंबर तक यूक्रेन को महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिलेगी, तो [पश्चिम पर] उन्हें शांति वार्ता में हिस्सा लेने पर विवश करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बहुत अधिक होगा।"

संयुक्त राष्ट्र महासभा और G20 शिखर सम्मेलन दोनों सितंबर में आने वाले हैं। दोनों घटनाएं दोनों पक्षों को वार्ता की मेज पर लाने का अवसर हो सकती हैं।
चीन, ब्राजील और तुर्की समेत कई देशों ने मध्यस्थ के रूप में कार्य करने की पेशकश की थी, लेकिन ज़ेलेंस्की ने मध्यस्थता से इनकार किया था। शनिवार को उन्होंने पोप फ्रांसिस के मध्यस्थता के एक और प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
लेकिन यूक्रेन की अधिकांश क्षमताएं पश्चिमी समर्थन पर निर्भर करती हैं, और एक अन्य यूरोपीय अधिकारी ने कहा कि वे "हम इतनी मात्रा में सहायता करने में सदैव सक्षम नहीं होंगे।“
विचार-विमर्श करें