विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

संयुक्त राष्ट्र ने मरणोपरांत दो भारतीय शांति सैनिकों को मेडल से किया सम्मानित

दो भारतीय शांति सैनिकों को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित डैग हैमरस्कॉल्ड पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र के लिए सेवा करने और कर्तव्य पालन के लिए दिए जाता है।
Sputnik
कांगो में शांति स्थापना के दौरान सर्वोच्च बलिदान के लिए दो भारतीय शांति सैनिक शिशुपाल सिंह और सांवाला राम विश्नोई को संयुक्त राष्ट्र ने सर्वोच्च मेडल से सम्मानित किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महासभा कक्ष में एक समारोह में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को पुरस्कार सौंपे।
"वे अपने निःस्वार्थ बलिदान, कर्तव्य के प्रति समर्पण और निडर साहस से अमर हैं और हमेशा हमारे लिए प्रेरणा के रूप में काम करेंगे," कम्बोज ने ट्वीट किया।
दरअसल भारत वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में तीसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है, जिसमें 6,000 से अधिक सैन्य और पुलिस कर्मियों को अबेई, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, साइप्रस, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लेबनान, मध्य पूर्व और पश्चिमी सहारा में तैनात किया गया है।
विश्व
संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के प्रमुख की अबेई में भारत की महिला प्लाटून की प्रशंसा
विचार-विमर्श करें