यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

आर्टेमोव्स्क क्षेत्र में रूसी सेना ने तीन यूक्रेनी आक्रमण समूहों पर हमला किया

मॉस्को (Sputnik) - आर्टेमोव्स्क के उत्तर में रूसी बलों ने यूक्रेनी सैनिकों के तीन आक्रमण समूहों को आगे बढ़ने से रोक दिया है और उन्हें मोर्टार फायर से तितर-बितर कर दिया है, रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने Sputnik को बताया।
Sputnik
आर्टेमोव्स्क को बखमुट के नाम से भी जाना जाता है।
छह अन्य गाँवों के पास भी यूक्रेनी सेना की हमले की कार्रवाई को रोक दिया गया, प्रवक्ता ने बताया।

"युग नामक सैन्य समूह के उपखंडों ने [बेरखोव्का] की दिशा में दुश्मन के तीन हमलावर समूहों के आगे बढ़ने का पता लगाया है। मोर्टार फायर ने दुश्मन की बढ़ती सेनाओं को तितर-बितर कर दिया," प्रवक्ता ने कहा।

रूसी सेना ने बखमुट क्षेत्र में "सोलनत्सेपेक" (प्रखर सूर्य) थर्मोबेरिक रॉकेट लॉन्चर का उपयोग करके यूक्रेनी पैदल सेना को भी निशाना बनाया।
डोनेट्स्क और लुगान्स्क पीपुल्स रिपब्लिकों द्वारा यूक्रेनी आकरमानों से बचने में मदद की अपील के बाद रूस ने सन 2022 में 24 फरवरी को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान शुरू किया। रूस के अभियान के जवाब में पश्चिमी देश मॉस्को पर व्यापक प्रतिबंध लगाने लगे और रुसी विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत से ही यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं।
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने दो दिशाओं में यूक्रेनी हमलों को कर दिया विफल
सन 2022 में 30 सितंबर को जनमत संग्रह के बाद, जिसने दिखाया कि स्थानीय आबादी के भारी बहुमत रूस का हिस्सा बनने का समर्थन किया, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिकों के प्रमुखों के साथ खेरसॉन और जपोरोज्ये क्षेत्रों ने रूस से जुड़ने के समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
रूस में वैगनर समूह की निजी सैन्य कंपनी (PMC) और उसके प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन से जुड़ी स्थिति यूक्रेन में मास्को के सैन्य अभियान की प्रगति पर प्रभाव नहीं डालेगी, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शनिवार को कहा।
रूस की खबरें
वैगनर समूह के सैन्य विद्रोह के प्रयास के बारे में नवीनतम खबरें
विचार-विमर्श करें