यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने आर्टेमोव्स्क पर पूर्ण नियंत्रण हासिल किया

 - Sputnik भारत, 1920, 20.05.2023
सब्सक्राइब करें
दोनेत्स्क शहर से उत्तरी दिशा में स्थित अर्टेमोव्स्क (बखमुत) कुछ महीनों तक रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का केंद्र था।
वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने शनिवार को कहा कि रूसी सेना ने आर्टेमोव्स्क पर पूरी तरह से नियंत्रण हासिल कर लिया है।

"20 मई 2023 को, आज, दोपहर में, आर्टेमोव्स्क पर पूरी तरह से नियंत्रण हासिल किया गया है," टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में प्रिगोझिन ने घोषणा की।

उनके अनुसार, 25 मई से वैगनर आराम और प्रशिक्षण के लिए अपनी इकाइयों को वापस लेना शुरू कर देगा। समूह के सैनिक" आवश्यक रक्षात्मक रेखाओं" को भी बनाएंगे।
प्रिगोझिन ने समझाया कि शहर का नियंत्रण रक्षा मंत्रालय को दिया जाएगा। उन्होंने जनरल सर्गेई सुरोविकिन और मिखाइल मिजिंटसेव को धन्यवाद दिया, जिन्होंने "इस कठिन अभियान को चलाना संभव किया।“
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала