भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की

क्रेमलिन ने कहा कि भारतीय नेता ने 24 जून की घटनाओं के संबंध में मास्को की ठोस कार्रवाइयों के प्रति समझ और समर्थन व्यक्त किया। क्रेमलिन के अनुसार, फोन पर बातचीत भारतीय पक्ष की पहल पर आयोजित की गई है।
Sputnik
क्रेमलिन प्रेस सेवा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी, कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर चर्चा हुई है।
मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को अपने अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के बारे में भी बताया, जिसमें हाल की वाशिंगटन यात्रा भी शामिल थी।
इस के साथ दो देशों के नेताओं ने यूक्रेन संकट पर भी चर्चा की है।
इस चर्चा के दौरान पुतिन ने समझौता पाने के राजनीतिक और कूटनीतिक कदम उठाने से कीव के स्पष्ट इनकार पर जोर दिया।
भारत-रूस संबंध
रूस 'मेक इन इंडिया' पहल पर ध्यान देता है: रूसी राष्ट्रपति पुतिन
विचार-विमर्श करें