यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस को कार्रवाई को प्रतिबिंबित करने का अधिकार है - पुतिन क्लस्टर हथियारों की आपूर्ति पर

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को क्लस्टर हथियारों की आपूर्ति पर एक पत्रकार से टिप्पणी की।
Sputnik
यूक्रेन को अमेरिका द्वारा क्लस्टर युद्ध सामग्री प्रदान करने पर टिप्पणी करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा:
रूस को अभी तक क्लस्टर हथियारों का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन अगर उनका उपयोग देश के खिलाफ किया जाए, तो देश को कार्रवाई को प्रतिबिंबित करने का अधिकार है।
वे अच्छे जीवन के कारण नहीं, बल्कि उनके पास गोला-बारूद की कमी के कारण ही यह कर रहे हैं।
रूस के पास विभिन्न प्रकार के क्लस्टर हथियारों का पर्याप्त भंडार है।
पहले ही अमेरिका ने क्लस्टर हथियारों के इस्तेमाल को अपराध कहा था, इसीलिए इस को अपराध ही मानना चाहिए।
पिछले हफ़्ते बाइडन प्रशासन ने घोषणा की कि वह यूक्रेन को क्लस्टर हथियार वाले 155-मिलीमीटर तोपखाने के गोले भजनेवाला है, जिसके बाद यह पता चला कि अब यह विनाशकारी हथियार यूक्रेन के हाथों में है। अंतर्राष्ट्रीय संधि के अनुसार इस तरह के उपकरणों को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिसपर हस्ताक्षर करने से वाशिंगटन और कीव ने इंकार किया है।
संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा कंबोडिया, ग्रेनाडा, लेबनान, लीबिया, ईरान, अफगानिस्तान और दोनों इराक युद्धों के दौरान क्लस्टर हथियारों का भी उपयोग किया गया था, जहां उन्होंने नागरिकों और अमेरिकी सैन्य कर्मियों को मार डाला था।
विश्व
'वे गलत साबित हुए। क्लस्टर बमों से यूक्रेन को कोई खास फायदा नहीं होगा': बाइडन अधिकारी
विचार-विमर्श करें