डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

रूस के आर्मी एक्सपो 2023 में प्रदर्शित होगा अत्याधुनिक मानवरहित वाहन

रूस में 14 अगस्त से 9वां वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम ‘आर्मी-2023’ प्रारंभ होने जा रहा है। यह आयोजन हथियारों और सैन्य उपकरणों की दुनिया की अग्रणी प्रदर्शनी है जिसमें रूस अपने सशस्त्र बलों के हितों में उन्नत विचारों और विकास के लिए एक सम्मानित मंच प्रस्तुत करता है।
Sputnik
रूस के मास्को क्षेत्र के कुबिन्का शहर में होने वाले आर्मी एक्सपो-2023 में जो सैन्य उपकरण सबसे प्रतीक्षित हैं, उनमें से एक ‘जुबिलो' नामक अत्याधुनिक मानवरहित बख्तरबंद वाहन है।

‘रेमडीज़ल’ विकासक कंपनी ने Sputnik को बताया कि यह वाहन विशेष सैन्य अभियान में रूस के आक्रमण इकाइयों के सैनिकों के लिए बनाया गया है।

"इस साल आर्मी-2023 हथियार एक्सपो में हम अपने बूथ पर विशेष बलों के लिए टाइटन बख्तरबंद वाहन के साथ-साथ जुबिलो नामक मानव रहित वाहन का अनावरण करेंगे", कंपनी ने कहा।

इस वाहन द्वारा गोला-बारूद वितरण, कार्गो और चिकित्सा परिवहन कार्य करना संभव है, साथ ही रेडियो प्रणाली और क्वाडकॉप्टर को रिचार्ज करना भी है।
वहीं, टाइटन पैराट्रूपर्स, टोही के समूहों और विशेष बलों के सैनिकों लिए एक संरक्षित बख्तरबंद वाहन है।
रूस की खबरें
रूसी वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित Su-57 विमान के लिए नई मिसाइल, अमेरिका को पछाड़ा
विचार-विमर्श करें